ऐसा काम न करने पर मासूम के मुंह में उड़ेल दिया एसिड, हाल देख मां की कांप गई रूह Lucknow News
लखनऊ के फैजुल्लागंज में एक लड़के को नशेड़ियों ने जबरन तेजाब पिलाया। एक गिरफ्तार।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक दर्दनाक मामला सामने अया है। एक 12 साल के बच्चे को नशेड़ियों ने जबरन पकड़कर बुरी तरह से मारा-पीटा। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके मुंह में जबरन एसिड उडेल दिया। घटना से पूरा परिवार सकते में है। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया है, वहीं बाकि लोगों की तलाश जारी है।
यह है मामला
मामला मडि़यांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज का है। यहां के रहने वाले शफीक अहमद का 12 साल का बेटा बुधवार को पास ही में नानी के घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे तीन नशेड़ियों ने घेर लिया। तीनों ने उससे किसी दुकान से गांजा लाने को कहा, जिसका उसने विरोध किया। बच्चे का विरोध करना नशेड़ियों को इतना नागवांर गुजरा कि वो उसे बुरी तरह से पीटने लगे। दो ने उसके हाथ पकड़े और तीसरे ने उसके मुंह में एसिड उडेल दिया। बच्चा दर्द से बिलबिलाने लगा तो वो सभी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए।
अपने आप अस्पताल में हुआ भर्ती
फैसल ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह से गोलागंज स्थित बलरामपुर अस्पताल पहुंचा। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। फैसल का मुंह और हलक बुरी तरह से जल गया था जिसकी वजह से वो कुछ भी बताने की हालत में नहीं था। इसकी सूचना किसी तरह से उसकी मां को लगी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
वीडियो कॉल पर बदमाश को देखकर सहमा बच्चा
सूचना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में दबिश देने लगे। जिसमें एक नशेड़ी सलीम को पकड़ लिया गया। वहीं दो की तलाश जारी है। वहीं बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।