Move to Jagran APP

लॉकडाउन ने लगाई दुर्घटनाओं पर लगाम, उत्‍तर प्रदेश में 26.8 प्रतिशत की आई कमी

उत्तर प्रदेश में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट और लॉकडाउन का सकारात्मक असर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं व उनमें होने वाली मौत के आंकड़े पर भी दिखा। पिछले साल हुई दुर्घटनाओं की तुलना में 26.8 प्रतिशत और उसमें होने वाली मौत में 23.2 फीसदी की कमी आई है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:12 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:12 AM (IST)
लॉकडाउन ने लगाई दुर्घटनाओं पर लगाम, उत्‍तर प्रदेश में 26.8 प्रतिशत की आई कमी
राज्य में पहले की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं व उसमें जान गंवाने वालों की संख्या में कमी हुई है।

लखनऊ, जेएनएन। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट और लॉक डाउन का सकारात्मक असर प्रदेश में (जनवरी 2020 से सितंबर 2020 तक) होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व उनमें होने वाली मौत के आंकड़े पर भी दिखा। प्रदेश में जनवरी से सितंबर 2020 की सड़क दुर्घटनाओं में पिछले साल (जनवरी से सितंबर2019) हुई दुर्घटनाओं की तुलना में 26.8 प्रतिशत और उसमें होने वाली मौत में 23.2 फीसदी की कमी आई है। हालांकि हरदोई, श्रावस्ती व बलराम पुर में दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर बढ़ी है। एडीसीपी यातायात लखनऊ पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यातायात विभाग के आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2020 (जनवरी से सितंबर) में तक प्रदेश में कुल 23618 दुर्घटनाओं में 13232 लोगों की जान गई। वहीं 2019 (जनवरी से सितंबर) में कुल 32255 दुर्घटनाओं में 17235 लोगों की मौत हुई थी। यातायात पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियान से राज्य में पहले की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं व उसमें जान गंवाने वालों की संख्या में कमी हुई है। 

loksabha election banner

बलरामपुर में हादसे में 9.7 प्रतिशत ज्यादा लोगों की मौत

वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 (जनवरी से सितंबर) में बलरामपुर में मार्ग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 9.7 प्रतिशत बढ़ी है। जहां 2019 में 100 दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 62 थी। वहीं इस वर्ष 93 दुर्घटनाओं में 68 लोगों की जान गई। श्रावस्ती में पिछले साल की तुलना में दुर्घटनाओं में 26.9 प्रतिशत ( 2019 में 78 व 2020 में 57 दुर्घटना) में कमी आई, लेकिन मरने वालों में 7.5 फीसदी ( 2019 में 40 व 2020 में 43 मौत) की बढ़त हुई। वहीं ऐसे ही हरदोई में 2019 में 654 मार्ग दुर्घटनाओं में 314 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस वर्ष 630 दुर्घटनाओं में 329 लोगों की जान गई।

जनवरी से सितंबर 2020 के दुर्घटनाओं के आंकड़े
शहर         दुर्घटना    मौत कमी (प्रतिशत)
लखनऊ    802         358        12.0
कानपुर     849         389        26.7
वाराणसी   325         153        30.1
बरेली       519          257        36.1
मेरठ        500          241        25.4

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.