Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुबई से कपड़ों में छिपाकर लाया जा रहा 3.2 किलो सोना डीआरआइ ने लखनऊ में पकड़ा, हो रही पूछताछ

डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) ने दुबई से तस्करी कर लाया गया 3.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डीआरआइ की लखनऊ जोनल यूनिट को यह कामयाबी मिली है। जिसने लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र से गोरखपुर निवासी तस्कर को दबोचा।

By Umesh TiwariEdited By: Updated: Thu, 18 Nov 2021 08:05 PM (IST)
Hero Image
डीआरआइ ने दुबई से तस्करी कर लाया गया 3.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

लखनऊ, जेएनएन। डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) ने दुबई से तस्करी कर लाया गया 3.2 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डीआरआइ की लखनऊ जोनल यूनिट को यह कामयाबी मिली है। जिसने लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र से गोरखपुर निवासी तस्कर को दबोचा।

डीआरआइ अधिकारियों के अनुसार आरोपित ने अपने कपड़ों में सोना छिपाकर रखा था। उसके पास से सोने के 19 बिस्किट व तीन पैकेट में रखा सोने का पेस्ट बरामद हुआ है। बरामद कुल सोने का वजन 3.2 किलोग्राम है। आरोपित दुबई से यह सोना लेकर हवाई जहाज से कोलकता आया था। कोलकता से वह ट्रेन से कानपुर पहुंचा था और कानपुर से बस के जरिए लखनऊ आया था।

डीआरआइ ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपित को हजरतगंज क्षेत्र में दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोने की सप्लाई करने दिल्ली जा रहा था। दिल्ली में सोना किसे सप्लाई किया जाना था और सोना तस्करी के इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ऐसे कई बिंदुओं पर डीआरआइ छानबीन कर रहा है।