Move to Jagran APP

अटल जी को समर्पित होगा लखनऊ महोत्सव का नाट्य समारोह

18वें अटल लखनऊ महोत्सव नाट्य समारोह का शुभारंभ 24 को। नाट्य समारोह में दस रुपये में देखें नाटक, सीजनल टिकट 70 रुपये का।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 02:16 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 02:16 PM (IST)
अटल जी को समर्पित होगा लखनऊ महोत्सव का नाट्य समारोह
अटल जी को समर्पित होगा लखनऊ महोत्सव का नाट्य समारोह

लखनऊ, जेएनएन। अटल संस्कृति, अटल विरासत थीम पर होने वाले लखनऊ महोत्सव के तहत नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तरह नाट्य समारोह भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी को समर्पित होगा। खास बात यह है कि नाट्य समारोह के माध्यम से ङ्क्षहदी रंगमंच को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस बार टिकट की दरें घटा दी गई हैं। 

loksabha election banner

लखनऊ महोत्सव समिति एवं संस्कृति विभाग उप्र के तत्वावधान में कलाकार एसोसिएशन की ओर से 24 नवंबर को 18वें अटल लखनऊ महोत्सव नाट्य समारोह का शुभारंभ होगा। लखनऊ महोत्सव के तहत होने वाले समारोह का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम सात बजे किया जाएगा। 13 दिवसीय समारोह छह दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा। एसोसिएशन के सचिव विनोद मिश्रा ने बताया कि नाट्य समारोह की टिकट दर घटा दी गई है। पिछली बार जो टिकट 20 रुपये का था, वह इस बार 10 रुपये का है। जबकि, सीजनल टिकट 70 का। वहीं, लखनऊ महोत्सव समिति और थियेटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 29 नवंबर से सात दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि महानगर स्थित उप्र राज्य अभिलेखागार में रोजाना शाम छह बजे नाटक का आयोजन होगा। समारोह में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। 

कब कौनसा नाटक होगा 

तिथि                  नाटक 

24 नवंबर          नाट्य महोत्सव का शुभारंभ 

25 नवंबर            गोरखधंधा

26 नवंबर            मिलिंद प्रश्न

27 नवंबर            मां दुर्गा सकाली

28 नवंबर            वतन के वास्ते

29 नवंबर        वापसी लेखक, पाजेब, चीफ की दावत 

30 नवंबर           दि गुड डॉक्टर 

एक दिसंबर         सांस का रुदन

दो दिसंबर           बाबा स्वर्गी

तीन दिसंबर        तमंचे वाली दुल्हन 

चार दिसंबर         मेरी बीवी की शादी

पांच दिसंबर          माई स्वीट हार्ट 

छह दिसंबर       सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह 

सात दिवसीय नाट्य समारोह 

तिथि                     नाटक 

29 नवंबर           हमने तो सुना है 

30 नवंबर             पंच लाइट 

एक दिसंबर         हमारी व्यथा 

दो दिसंबर          डरना मत यम है हम

तीन दिसंबर        साधो देखो जग बोडाना

चार दिसंबर         अफसोस हम न होंगे

पांच दिसंबर            कश्मीर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.