विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दिन में चार जगह तोड़ी गई डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 04 Mar 2018 11:16 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 01:01 PM (IST)

दो दिन में प्रदेश में देवरिया, आगरा तथा अलीगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया।

दो दिन में चार जगह तोड़ी गई डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा
दो दिन में चार जगह तोड़ी गई डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में अक्सर ही संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जाता है या फिर उसके स्वरूप के साथ खिलवाड़ होता है। बीते दो दिन में प्रदेश में देवरिया, गाजीपुर, आगरा तथा अलीगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया।

अलीगढ़ में आज शहर के अम्बेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही वहां पर सैकड़ों अनुयायियों की भीड़ जुट गई है। पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना। पुलिस ने जब प्रतिमा की मरम्मत कर दी तो बसपाइयों ने विरोध किया। यहां पर बसपा के कार्यकर्ता नई प्रतिमा लगवाने के साथ सीसीटीवी कैमरे और पार्क में लाइट व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

बसपा से निष्कासित चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के बाद वहां पर सीओ संजीव दीक्षित भी पहुंचे। बसपा ने पार्क के निकट जाम लगा दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। इसके बाद मौके पर तनाव हो गया। तनाव की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी सीताराम, प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां पर काफी प्रयास के बाद लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

आगरा के सदर के रोहता गांव में कुछ शरारती तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद तनाव को देखते हुए कई थानों के फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे। 

अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुर्बानसराय में अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त। आक्रोशित लोगों हंगामा मचाया। नंदगंज पुलिस मौके पर।