विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीफार्मा में प्रवेश के लिए 25 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग, जेईईसीयूपी पोर्टल पर शेड्यूल जारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:03 AM (IST)

डीफार्मा पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 25 सितंबर से शुरू होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. डीफार्मा 2026-27 प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 25 सितंबर से।

  2. पंजीकरण, विकल्प भरने, सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में।

  3. कक्षाएं 15 अक्टूबर से शुरू होंगी, विस्तृत कार्यक्रम पोर्टल पर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग 25 सितंबर से शुरू होगी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईईसीयूपी-2026 की मेरिट और रैंक के आधार पर अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।काउंसलिंग के लिए पंजीकरण, विकल्प भरने, सीट आवंटन, फीस जमा करने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में पूरी करनी होगी।

अभ्यर्थियों के लिए पहले चरण में तीन राउंड होंगे। पहले राउंड में 25 से 27 सितंबर तक विकल्प भरने होंगे और 28 सितंबर को सीट आवंटन होगा। 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनकर सिक्योरिटी व काउंसिलिंग फीस जमा कर सकेंगे।

फ्रीज अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन जिला हेल्प सेंटर पर 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक होगा। दूसरे राउंड में विकल्प भरने का अवसर तीन से चार अक्टूबर, सीट आवंटन पांच अक्टूबर तथा फीस और फ्रीज-फ्लोट की प्रक्रिया छह से आठ अक्टूबर तक होगी।

इसमें दस्तावेज सत्यापन भी होगा। तीसरे राउंड में विकल्प नौ से 11 अक्टूबर, सीट आवंटन 12 अक्टूबर और फीस जमा व दस्तावेज सत्यापन 13 से 15 अक्टूबर तक होगा। पहले से तीसरे राउंड की आवंटित सीट वापस लेने की अवधि 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक और संस्थान में रिपोर्टिंग 14-15 अक्टूबर तक होगी।

कक्षाएं 15 अक्टूबर से शुरू होंगी। प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 17 से 20 अक्टूबर तक चौथे राउंड की विकल्प भरने की प्रक्रिया होगी। पांचवें राउंड में विकल्प 25-26 अक्टूबर, सीट आवंटन 27 अक्टूबर तथा फीस व सत्यापन 28-30 अक्टूबर तक होगा। चौथे-पांचवें राउंड की सीट वापसी 22 से 30 अक्टूबर और रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर तक होगी। कार्यक्रम परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में सीबीसीआइडी के सिपाही ने डीफार्मा की छात्रा को किया अगवा, पुलिस जुटी तलाश में