फिरोजाबाद में सीबीसीआइडी के सिपाही ने डीफार्मा की छात्रा को किया अगवा, पुलिस जुटी तलाश में
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 31 मार्च को एक डी-फार्मा छात्रा को उसके सगे जीजा, जो सीबीसीआइडी आगरा में सिपाही है, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शहर के एक मुहल्ले से 31 मार्च को कालेज जाते समय सीबीसीआइडी आगरा का सिपाही डीफार्मा की छात्रा को कार में जबरन डालकर अगवा कर ले गया। सिपाही छात्रा का सगा जीजा है। पुलिस ने सिपाही सहित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी डी-फार्मा कर रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे वह घर से कालेज जा रही थी। तभी रास्ते में उसके दामाद राजकुमार निवासी यादव कालोनी ने अपने चालक राहुल के साथ गाड़ी से बेटी को अगवा कर लिया। उसे जबरन कार में बिठाकर ले गए।
जानकारी होने पर उन्होंने फोन कर बेटी से संपर्क करने के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं हो रही। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को नामजद किया है। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
