डीपीसी: उत्तर प्रदेश के छत्तीस आइपीएस अफसरों को प्रोन्नति देने का फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 36 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने का फैसला लिया। आज विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश कैडर के 36 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर सहमति बनी। अनुमोदन के बाद इनकी सूची जारी होगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 36 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने का फैसला लिया। आज विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश कैडर के 36 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर सहमति बनी। अनुमोदन के बाद इनकी सूची जारी होगी। इसमें 14 अफसरों को डीआइजी से आइजी तथा 22 अफसरों को एसपी से डीआइजी बनाये जाने पर विचार हुआ। बैठक में लंबे समय से लंबित 1988 बैच के असित कुमार पंडा को डीआइजी से आइजी तथा 1991 बैच के दावा शेरपा को सेलेक्शन ग्रेड देने के साथ डीआइजी और आइजी पद पर प्रोन्नति दी गयी। दावा शेरपा लंबे समय तक अनुपस्थित होने की वजह से प्रोन्नत नहीं हो सके।
आज पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक में विचार किया गया। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 1988 बैच के असित कुमार पण्डा, 1991 बैच के दावा शेरपा, 1997 बैच के मोहित अग्रवाल, भजनी राम मीना, दीपक रतन, रघुवीर लाल, दीपक शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गा चरण मिश्रा, सत्येन्द्र वीर सिंह के अलावा अन्तर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अभिनव कुमार और केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात नीलेश कुमार, नवीन अरोरा व डॉ. गजेन्द्र कुमार गोस्वामी के नामों पर विभागीय चयन समिति की बैठक में विचार किया गया।
प्रमुख सचिव गृह के मुताबिक पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए 1991 बैच के दावा शेरपा, 2000 बैच के विजय यादव, 2001 बैच के आशुुतोष कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेम नारायण, वीरेन्द्र कुमार शेखर, अजय मोहन शर्मा, अरूण कुमार सिंह, विजय कुमार दीक्षित, ज्ञानेश्वर तिवारी, शिव सागर सिंह, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, रतन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार जैन, सैयय्द वसीम अहमद, सुनील चंद्र बाजपेयी, योगेश्वर सिंह, डॉ. तहसीलदार सिंह, ओंकार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, गोविन्द अग्रवाल के अलावा केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात तरूण गाबा के नाम पर विचार किया गया।
14 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड
गृह सचिव कमल सक्सेना और पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने पत्रकारों को बताया कि सेलेक्शन ग्रेड के पद पर पदोन्नति प्रदान करने हेतु पात्रता क्षेत्र में आने वाले वर्ष 1991 बैच के छूटे हुये एक तथा वर्ष 2002 बैच के 13 आइपीएस अफसरों के नाम पर विचार किया गया। दावा शेरपा, शची घिल्डियाल, अपर्णा कुमार, धर्मवीर, वजीह अहमद, राम बहादुर यादव, उदय शंकर जायसवाल, शरद सचान, राकेश चंद्र साहू, जितेन्द्र कुमार शाही, जवाहर, डॉ. शिव नारायण भारद्वाज, डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं दिनेश चंद्र के नामों पर विचार किया गया।