लखनऊ के दिव्यांश और गौतम यूपी सीनियर टेटे टीम में
चंडीगढ़ में 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित 80वीं सब जूनियर राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम चयनित।
लखनऊ, जेएनएन। आगामी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए यूपी की विभिन्न आयु वर्गों की शनिवार को घोषणा कर दी गई। यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरुण बनर्जी ने बताया कि चंडीगढ़ में 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित 80वीं सब जूनियर राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीमों का चयन कर दिया गया है।
कैडेट बालक: अर्निस बाना, मनन मिगलानी, प्रथम रैना (सभी गाजियाबाद), वंश खरे (इलाहाबाद), अतिरिक्त: अक्षित भाटिया (गाजियाबाद)
कैडेट बालिका: अनिका गुप्ता, सुहानी महाजन (दोनों गाजियाबाद), तेजस्वी गुप्ता (इलाहाबाद), आद्या त्यागी (लखनऊ), अतिरिक्त: मान्या आहूजा (मुरादाबाद)
सब जूनियर बालक: सार्थ मिश्रा, अक्षत त्यागी, विभोर गर्ग (तीनों गाजियाबाद), दिव्यांश श्रीवास्तव (इलाहाबाद), अतिरिक्त: शिवम चंद्रा (गाजियाबाद)
सब जूनियर बालिका: अंबिका गुप्ता (इलाहाबाद), वर्तिका भारत, सुहानी सिन्हा, हृदयांशी झा (तीनों आगरा), अतिरिक्त: वैष्णवी यादव (इलाहाबाद)
मुख्य कोच: पराग अग्रवाल, सहायक कोच: सौरभ पोद्दार, विभोर खरे, अवनीश यादव।
सोनीपत में 25 से 30 दिसंबर तक होने वाली जूनियर व यूथ राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयनित यूपी टीम:
जूनियर बालक: विभोर गर्ग, अक्षत त्यागी, पार्थ मिश्रा (सभी गाजियाबाद), दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), अतिरिक्त: अंश सब्बरवाल
जूनियर बालिका: सुहाना नारागिरि (मुरादाबाद), अंबिका गुप्ता (इलाहाबाद), राधाप्रिया गोयल, महिका दीक्षित (सभी गाजियाबाद), अतिरिक्त: वर्तिका भारत (आगरा)
यूथ बालक: अभिनव बेलवाल, सार्थक सेठ, विभोर गर्ग (तीनों गाजियाबाद), दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), अतिरिक्त: हार्दिक पालीवाल (आगरा)
यूथ बालिका: सुहाना नारागिरि (मुरादाबाद), राधाप्रिया गोयल (गाजियाबाद), काव्या गुप्ता, श्रुति गुप्ता (सभी इलाहाबाद), अतिरिक्त: महिका दीक्षित (गाजियाबाद)
कटक में चार से नौ जनवरी, 2019 तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयनित यूपी टीम:
पुरुष: अभिनव बेलवाल, सार्थक सेठ (सभी गाजियाबाद), हार्दिक पालीवाल (आगरा), दिव्यांश श्रीवास्तव, गौतम धु्रवांश (सभी लखनऊ), अभिषेक यादव (कानपुर)
महिला: राधाप्रिया गोयल, महिका दीक्षित (सभी गाजियाबाद), सुहाना नारागिरि (मुरादाबाद), तनु गुप्ता, काव्या गुप्ता (सभी इलाहाबाद), अतिरिक्त: पूजा सिंह (इलाहाबाद)।