विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटौंजा ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे दुकान लगाकर बैठे दिव्यांग मोकी को कार ने रौंदा, मौत

Published: Wed, 15 Jul 2026 06:03 PM (IST)

इटौंजा ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे दुकान लगाए बैठे एक दिव्यांग मोची को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इटौंजा अंडरपास के नीचे दिव्यांग मोची को कार ने रौंदा।

  2. हादसे में मौके पर ही मोची प्रेम की दर्दनाक मौत।

  3. आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

संवाद सूत्र, इटौंजा। सीतापुर रोड स्थित इटौंजा ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे दुकान लगाकर बैठे दिव्यांग मोची को बुधवार दोपहर कार ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने कार सवार को पकड़कर इटौंजा पुलिस को सौंप दिया।

मरपा गांव निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग मोची प्रेम अंडरपास के नीचे सड़क पर दुकान लगाकर बैठे थे। सैरपुर की तरफ से आ रही कार के चालक ने तेज रफ्तार में अपनी कार अंडरपास में मोड़ दी। प्रेम कार की चपेट में आ गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई।

घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और सूचना इटौंजा पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन कर कार कब्जे में ली है। बीकेटी के नंदना गांव निवासी चालक कुलदीप से पूछताछ की जा रही है।

प्रेम अपने भाई मोहनलाल के साथ रहता था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बेतरतीब दुकानें लगती हैं इससे पहले भी हादसे हुए हैं। ओवरलोड वाहन भी निकलते हैं। इटौंजा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।