विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च नहीं मिली अनुमति, अब पार्टी कार्यालय में होगा कार्यक्रम

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

Congress Samvidhan Raksha March Cancelled in Lucknow: कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रहे पीएल पुनिया ने बताया कल 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजन होगा। पार्टी संविधान रक्षा सम्मेलन मनाएगी। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 

HighLights

  1. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  2. शांतिपूर्ण मार्च की बात का लिखित आश्वासन देने के बाद भी नहीं मिली अनुमति

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के संविधान दिवस पर गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च को अनुमति न नहीं मिली है। जिला प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के कारण मार्च को रद कर दिया गया है। अब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम होगा।

कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रहे पीएल पुनिया ने बताया कल 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजन होगा। पार्टी संविधान रक्षा सम्मेलन मनाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी में माल्यार्पण के बाद मार्च को हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा तक जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

पुनिया ने कहा कि हम शांतिपूर्ण मार्च की बात कहे थे और लिखित दिया था फिर भी अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन ने संवेदनशील एरिया होते हुए कहते हुए मना किया है। अब कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में होगा।

कांग्रेस 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में 'संविधान रक्षा मार्च' (संविधान बचाओ यात्रा) आयोजित कर रही है। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से राज्य राजधानियों में यह मार्च निकालेगी। इसका उद्देश्य संविधान की रक्षा का संदेश देना और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का लखनऊ में होने वाले मार्च में भाग लेने का कार्यक्रम है। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाने का प्रस्तावित था। कांग्रेस के इस कार्यक्रम को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ी लामबंदी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज, बोले- चुनाव से पहले ही फेल हुए दो लड़के

यह भी पढ़ें- 'हमें सम्मानजनक सीटें चाहिए, तीन डिजिट से कम मंजूर नहीं'; सपा को कांग्रेस का अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।