खत्म हो चुका है बसपा का जनाधार, सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बातें कर रहे आकाश आनंद: दिनेश प्रताप सिंह
भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बसपा नेता आकाश आनंद पर निशाना साधा, कहा कि बसपा अपना जनाधार खो रही है और आनंद सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी करते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया।
-1795965194979_m.webp)
HighLights
बसपा जनाधार खो रही, आकाश आनंद सुर्खियों के लिए बयानबाजी।
उत्तर प्रदेश बीमारू से उत्तम प्रदेश बना, देश का ग्रोथ इंजन।
योगी सरकार में बहन-बेटियां 24 घंटे सुरक्षित, अपराधियों में भय।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बसपा नेता आकाश आनंद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा लगातार जनाधार खोती जा रही है और उसके नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश का धरातलीय ज्ञान नहीं है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से निकलकर उत्तम प्रदेश बना है और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।
दिनेश प्रताप सिंह ने आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। प्रदेश में अब कट्टे नहीं बन रहे, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। एक्सप्रेसवे के नेटवर्क से प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।
'24 घंटे सुरक्षित हैं बहन-बेटियां'
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में बहन-बेटियां 24 घंटे सुरक्षित हैं। अब महिलाएं रात में भी बेखौफ होकर अपने कार्यस्थलों पर जा रही हैं। अपराधियों में कानून का भय है और किसी की हिम्मत नहीं है कि महिलाओं की तरफ गलत निगाह उठाकर देख सके। उन्हें पता है कि ऐसा करने का परिणाम क्या होगा।