Move to Jagran APP

किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम, महिलाओं ने कर दी चालक की पिटाई Gonda News

गोंडा कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला है। मामले में दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:21 PM (IST)
किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम, महिलाओं ने कर दी चालक की पिटाई Gonda News
किडनैपिंग की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम, महिलाओं ने कर दी चालक की पिटाई Gonda News

गोंडा, जेएनएन। जिले में एक बालिका को अपहृत करके गांव में छिपाए जाने की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम के  चालक  को महिलाओं ने जमकर पीटा। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला  कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात डायल 100 पर  कौडिय़ा  थानाक्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने यह जानकारी दी कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है। उसको कोतवाली  देहात के  बेसियाचैन गांव में छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर  मिश्रौलिया  के पास मौजूद डायल 100 टीम के रामसिंह,  लल्लन  प्रजापति व  महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वहां पर शिकायतकर्ता  पहले से मौजूद था। उससे जानकारी लेने के  बाद  अपहरण के कथित आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही थी। तभी शिकायतकर्ता  ने बहन  को दूसरे घर में छिपाने की बात बताई। इस पर  लल्लन  व  महेंद्र वहां पर चले गए। रामसिंह वहीं पर जानकारी करने लगे। इसी बीच  घर से निकलीं महिलाओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब दोनों सिपाही मौके पर पहुंचे तो मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

छह महिलाएं गिरफ्तार 

अंजली, सुंदरी, सुषमा, मिथिलेश, सोना  व  यशराजी को गिरफ्तार कर  लिया गया है। एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.