फर्रुखाबाद में अपात्रों को फसल का मुआवजा देने के खिलाफ धरना
मौसम की मार से पूरे उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसल तबाह हो गई है। किसान परेशान हैं। सरकार से भी उन्हें उचित मुआवजे की उम्मीद नहीं है। कुछ गांवों में अपात्रों को मुआवजा देने जैसी गड़बड़ियां चल रही हैं। इसके चलते किसानों ने आंदोलन का तरीका अपनाया है। आज
लखनऊ। मौसम की मार से पूरे उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसल तबाह हो गई है। किसान परेशान हैं। सरकार से भी उन्हें उचित मुआवजे की उम्मीद नहीं है। कुछ गांवों में अपात्रों को मुआवजा देने जैसी गड़बड़ियां चल रही हैं। इसके चलते किसानों ने आंदोलन का तरीका अपनाया है। आज सुबह फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के ग्राम रजलामई में अपात्रों को फसल का मुआवजा देने पर ग्राम प्रधान नरेंद सिंह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसील में नारेबाजी की और धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने लेखपाल गिरन्द सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और पक्षपात करने का आरोप लगाया।