Move to Jagran APP

Ganga Dussehra 2020: रायबरेली में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कोरोना वायरस से मुक्ति की प्रार्थना की

Ganga Dussehra 2020 ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट व डलमऊ में संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। गंगा में डुबकी लगाने और दान पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM (IST)
Ganga Dussehra 2020: रायबरेली में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कोरोना वायरस से मुक्ति की प्रार्थना की

रायबरेली, जेएनएन। Ganga Dussehra 2020: उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा का पर्व एक जून को बड़े ही उत्साह से मनाया गया। लॉकडाउन के पांचवे चरण के अनलॉक के दौरान इस पावन पर्व पर जिले स्थित ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट व डलमऊ में संत महात्माओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी जमा हुए। इस बीच साधु-संतों ने कोरोना वायरस से देश और दुनिया को मुक्त कराने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। गंगा दशहरा, मां गंगा के अवतरण का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने और दान पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

loksabha election banner

इससे पर्व का महत्व बढ़ जाता है। गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान अधिकांश भक्तगण स्नान से वंचित रहे थे। क्षेत्र के प्राचीन व ऐतिहासिक घाट गोकना पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर मोक्ष और कल्याण की कामना की।

इस मौके पर भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक भी किया। तीर्थ पुरोहितों को दान देकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा क्षेत्र के गोला, पूरे तीर व बहादुर गंज घाटों पर भी लोगों ने स्नान व पूजा अर्चना की। गोकना घाट पर क्षेत्र के अलावा नसीराबाद, जायस, डीह, छतोह, सलोन, सूची, जगतपुर, रोहनिया समेत अन्य स्थानों से हजारों लोग स्नान के लिए आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.