लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में अब श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा मानकों की जानकारी, एनएसजी की रिपोर्ट के आधार बदलाव
Hanuman Setu Mandir Lucknow: मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलावों को सार्वजनिक करने की दिशा में कदम उठाया है।

विख्यात हनुमान सेतु मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बदलावों की जानकारी, दैनिक जागरण की खबर का असर
HighLights
दैनिक जागरण की खबर का असर, प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित की गई सुरक्षा संबंधी जानकारी
एनएसजी की रिपोर्ट के आधार पर बदलावों से श्रद्धालुओं को कराया जा रहा अवगत
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के विख्यात हनुमान सेतु मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बदलावों की जानकारी अब श्रद्धालुओं को भी दी जा रही है।
मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा संबंधी बैनर लगाया गया है, जिसके माध्यम से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं में किए गए बदलावों से अवगत कराया जा रहा है। एनएसजी की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी बदलाव किए गए हैं।
गौरतलब है कि 'दैनिक जागरण' ने 16 नवंबर के अंक में हनुमान सेतु मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, पुजारियों के सत्यापन और सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की आवश्यकता उठाई गई थी। इसके बाद मंदिर प्रशासन की ओर से प्रवेश द्वार पर बैनर लगाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने की पहल की गई है।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलावों को सार्वजनिक करने की दिशा में कदम उठाया है। इससे श्रद्धालुओं को न केवल सुरक्षा इंतजामों की जानकारी मिलेगी, बल्कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।