Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2020 : गोबर के एक लाख दीपक से रोशन होगा मनकामेश्वर उपवन घाट

Dev Deepawali 2020 30 को होने वाली देव दीपावली पर जलेंगे दीपक। कुड़ियाघाट पर पांच हजार से अधिक दीपकों से आरती होगी। सिखों के पहले गुरु नानक देव का 551वां प्रकाशोत्सव इसी दिन गुरुद्वारों में मनाया जाएगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 09:39 AM (IST)
Dev Deepawali 2020 :  गोबर के एक लाख दीपक से रोशन होगा मनकामेश्वर उपवन घाट
Dev Deepawali 2020 : 30 को होने वाली देव दीपावली पर जलेंगे दीपक।

लखनऊ, जेएनएन। Dev Deepawali 2020 : कार्तिक मास की पूर्णिमा 30 नवंबर को है। देव दीपावली के नाम से मनाई जाने वाली पूर्णिमा इस बार खास होगी। एक ओर जहां मनकामेश्वर उपवन घाट पर पहली बार गोबर के दीपकों से आरती होगी तो कुड़ियाघाट पर पांच हजार से अधिक दीपकों से आरती होगी। झूलेलाल घाट पर सुबह उड़िया समाज के बोइटो वंदना पर केले के तने की नाव छोड़ी जाएगी तो गुरुद्वारों में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।

loksabha election banner

मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि गोबर के एक लाख दीपक जलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मंदिर परिसर में दीपक बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। श्री शुभ संस्कार समिति के ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि हर साल देव दीपावली पर आयोजन होता है। उड़िया समाज के प्रो.डीआर साहू ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के अनुसार 30 को झूलेलाल घाट बोइटो वंदना होगी। बारिश के बाद पानी में इसी दिन से एक बार फिर से व्यापार शुरू किया जाता है। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह बग्गा ने बताया कि सिखों के पहले गुरु नानक देव का 551वां प्रकाशोत्सव इसी दिन गुरुद्वारों में मनाया जाएगा।

इसलिए होती है देव दीपावली

आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा 30 नवंबर को है। सूर्योदय के पहले से ही पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। रोहिणी और सर्वार्थ सिद्धि होने से पूर्णिमा खास होगी। दान पुण्य का विशेष योग है। इसक सार्थक लाभ मिलेगा। मान्यता है कि भगवान शिव ने त्रिपुर नामक असुर का वध कार्तिक पूर्णिमा को ही किया था और श्री विष्णु जी का मत्स्य अवतार भी इसी दिन को हुआ था । देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाया था, इसलिए इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.