डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता Lucknow News
लखनऊ में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं को पार्टी में शामिल किया।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 08:24 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। भाजपा ने अपना सदस्यता कार्यक्रम जारी रखते हुए उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 142 में नए सदस्य बनाए। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तकिया मुंशीगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पार्टी के सदस्य बनाए। बता दें कि बीजेपी हर क्षेत्र में सदस्यता कार्यक्रम चला रही है।
सदस्य बनने वालों में प्रमुख रूप से मुस्लिम महिलाएं भी रहीं। तीन तलाक कानून के पास होने के बाद से मुस्लिम महिलाओं में बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसका नजारा सदस्यता अभियान में भी देखने को मिला। सदस्यता अभियान के दौरान उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सदस्यता अभियान प्रमुख पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, मंडल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें