विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं, सिर्फ भाजपा व मोदी को रोकने के लिए लड़ रहे चुनाव: दिनेश शर्मा
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम एवं द्वितीय वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभाओं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विरोधी दलों को निशाने पर रखा।
लखनऊ, जेएनएन। चुनावी प्रचार का रंग अब दिखने लगा है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद, चौक, दौलतगंज, मल्लाही टोला प्रथम एवं द्वितीय वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह, उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ.नीरज बोरा ने विरोधी दलों को निशाने पर रखा।
डॉ.शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। केवल भाजपा व मोदी को रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी ने बांग्लादेश के कलाकारों को बुलाकर टीएमसी व कांग्रेस का प्रचार कराया जा रहा है। पंकज सिंह ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी तत्वों को बढ़ावा देने वालों के बीच है।
एक ओर जहां भाजपा नीतिपरक सरकारें देश को मजबूत करने, जवानों का मनोबल ऊंचा करने का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देश को गाली देने वाले, पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों की मदद के लिए राष्ट्रद्रोह का कानून हटाने की बात करती हैं। सभा में पूर्व सांसद जुगुल किशोर, विधान सभा संयोजक विवेक सिंह तोमर, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, पार्षद रमेश कपूर बाबा, फैसल नवाब, रानी कनौजिया, राजू समेत अन्य थे।
कार्यालय खोले गए
केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह का पूर्व व मध्य विधानसभा में चुनाव कार्यालय खोला गया। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि पूर्व विधानसभा का कार्यालय मुंशी पुलिया हनुमान मंदिर के पास खोला गया। इसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के सहयोगी रहे शिव कुमार भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह, महानगर मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल युवा नेता नीरज सिंह, अध्यक्ष मुकेश शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी ने पूजन हवन कर किया। मध्य विधानसभा के हलवासिया कोर्ट स्थित कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर शुभारंभ विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, सुधीर हलवासिया, मनोहर सिंह ने किया।