Move to Jagran APP

UP Weather: घने कोहरे में डूबा उत्‍तर प्रदेश, दिनभर गलन; ठंड से ठिठुरा जन-जीवन

UP Weather राजधानी में तापमान गिरने के कारण जबर्दस्त गलन महसूस की गई। घने कोहरे के चलते वाराणसी के तीन विमान को लखनऊ में उतारा गया। वहीं रेलवे की यात्राएं भी प्रभावित रहीं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 09:46 AM (IST)
UP Weather: घने कोहरे में डूबा उत्‍तर प्रदेश, दिनभर गलन; ठंड से ठिठुरा जन-जीवन
UP Weather: घने कोहरे में डूबा उत्‍तर प्रदेश, दिनभर गलन; ठंड से ठिठुरा जन-जीवन

लखनऊ, जेएनएन। सर्दी का सितम जारी है। राजधानी सहित उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह छह बजे विजीबिलिटी शून्य थी, जो 11 बजे बढ़कर 300 मीटर रिकॉर्ड हुई। सर्दी का यह सितम फिलहाल जारी रहेगा। तापमान गिरने के कारण जबर्दस्त गलन महसूस की गई। यही वजह है कि ठंड से ठिठुरते लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी।

loksabha election banner

लखनऊ में बीते मंगलवार से ही तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। राजधानी में भी अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन चढऩे के साथ धूप तो निकली लेकिन इसमें तेजी नहीं थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 15.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे कंडीशन रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर ठंड प्रचंड पड़ सकती है।

 

पूर्वांचल में ठंड से बीते चौबीस घंटों में दो मौत हुई। बलिया में ढेकवारी निवासी एक व्यक्ति की सोमवार देर शाम ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के हड़हुआ गांव में गेहूं के फसल की घडऱोजों से रखवाली कर रही एक महिला की सोमवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। गोरखपुर में बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान मंगलवार को अचानक काफी गिर गया। सोमवार को जो न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था, मंगलवार को छह डिग्री गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

प्रयागराज मंडल में मंगलवार का दिन सर्द रहा। दिन भर शीतलहरी चलती रही। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रतापगढ़ में एक युवक की ठंड लगने से जान चली गई। कौशांबी में बूंदाबांदी भी हुई। प्रतापगढ़ में पट्टी तहसील के गहरौली गांव निवासी एक युवक की सोमवार रात ठंड लगने से मौत हो गई। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आगरा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और मथुरा में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

लखनऊ उतरे वाराणसी के तीन विमान 

कोहरे के कारण ट्रेनों के साथ विमान सेवाओं पर लगातार असर पड़ रहा है। वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण वहां के तीन विमानों की लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई। जबकि गो एयर एयरलाइंस के लखनऊ आने वाले दो विमान भी अचानक निरस्त कर दिए गए। उधर, लंबी दूरी की ट्रेनें भी घंटों देरी से लखनऊ पहुंची।

मंगलवार को वाराणसी का मौसम खराब हो गया। इस कारण हैदराबाद से सुबह करीब दस बजे पहुंचने वाले स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान, चेन्नई से दोपहर 12 बजे इंडिगो एयरलाइंस और मुंबई से दोपहर 12:40 बजे वाराणसी पहुंचने वाला एयर इंडिया एयरलाइंस का विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। उधर सुबह आठ बजे लखनऊ आने वाला गो एयर का विमान जीआठ-2509 निरस्त कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से भी यह विमान रवाना नहीं हो सका। दिल्ली से दोपहर 2:40 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-943 भी निरस्त हो गया। लखनऊ से शाम 6:35 बजे कोलकाता जाने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-856 यहां से एक घंटा लेट रवाना हो सका। गोवा जाने वाला विमान 2:45 घंटे लेट रहा। साथ ही अहमदाबाद, पटना, बेंगलूर के विमान भी प्रभावित हुए। 

कोहरे से रेलवे भी प्रभावित 

फरक्का एक्स 7:30 घंटे, 12371 हावड़ा जैसलमेर एक्स नौ घंटे, 12144 सुलतानपुर एलटीटी सुपरफास्ट पांच घंटे, 19602 न्यूजलपाईगुड़ी उदयपुर एक्स चार घंटे, 13308 नौ घंटे व 13240 कोटा पटना एक्स छह घंटे की देरी से आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.