विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ : चौक के बागटोला के पार्क का नाम पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के नाम पर करने की मांग

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Tue, 05 Jan 2021 03:05 PM (IST)

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित लोग मंगल दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया को दिए पत्र में नामित ...और पढ़ें

लखनऊ : नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित लोग मंगल दिवस पर कार्यक्रम।
लखनऊ : नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित लोग मंगल दिवस पर कार्यक्रम।

लखनऊ, जेएनएन। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित लोग मंगल दिवस पर नामित पार्षद अनुराग मिश्रा ने चौक के बागटोला स्थित पार्क का नाम पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के नाम करने की मांग की। महापौर संयुक्ता भाटिया को दिए पत्र में नामित पार्षद ने चौक चौराहे के पास की सड़क का नाम पूर्व पार्षद रमेश कपूर बाबा के नाम से करने समेत तीन सूत्री मांग पत्र महापौर को सौंपा। 

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। लोग मंगल दिवस 12:30 बजे समाप्त हुआ। ढाई घंटे में 10 फरियादियों ने अपनी मांग रखी। अमीनाबाद के गन्ने वाली गली निवासी जगजीत कौर ने एक महीने से सफाई न होने की शिकायत की। उनका आरोप था कि सफाई कर्मचारी कहते कि हम लोग प्राइवेट है, नगर निगम से संपर्क करिए, जबकि पहले वही साफ करते थे।

पूर्व पार्षद विनोद कृष्ण सिंघल ने स्मार्ट सिटी बनाने के नाम से बिछाई जा रही सीवर लाइन का कार्य 30 नवंबर तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, कई बार जल निगम से बाहरी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई। कैसरबाग चौराहे पर केबिल का काम अधूरा है जबकि वही से स्मार्ट सिटी का काम शुरू हुआ है।

बैकुंठ धाम की बदहाली के मांग कर रहे अशोक कुमार भार्गव का आरोप है कि 2019 से मैं नगर निगम को प्रार्थना पत्र दे रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही गाजियाबाद में हुई घटना के बाद भी अभी तक नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं आलमबाग के वीआईपी रोड की छत शव जलने के साथ ही गिरती रहती है इसके बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। गंदगी से लोग परेशान रहते हैं।