विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब मौसम की वजह से दिल्ली जा रही उड़ान लखनऊ डाइवर्ट, घंटों लेट हुई ट्रेनें

Published: Tue, 03 Feb 2026 09:49 PM (IST)

श्रीनगर से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार देर रात लखनऊ डाइवर्ट हो गई। वहीं, मंगलवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्रीनगर-दिल्ली उड़ान दिल्ली के खराब मौसम से लखनऊ डाइवर्ट।

  2. मंगलवार को भी दर्जन भर उड़ानें और 24 से अधिक ट्रेनें लेट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। श्रीनगर से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार देर रात लखनऊ डाइवर्ट हो गई। वहीं, मंगलवार सुबह अचानक मौसम बिगड़ने के कारण भी एक दर्जन उड़ानें लेट लतीफी का शिकार हुईं। गोरखधाम एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट लतीफी का शिकार हुईं।


दिल्ली में सोमवार देर रात मौसम खराब हो गया था। श्रीनगर से दिल्ली जा रही उड़ान आइएक्स-1029 रात 12:45 बजे लखनऊ डाइवर्ट हो गई। विमान में 161 यात्री और क्रू के सदस्य सवार थे। विमान मौसम सही होने पर रात 1:30 बजे दिल्ली रवाना हो गया। मंगलवार को अचानक मौसम बिगड़ने के कारण दिल्ली से सुबह 9:40 बजे आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई -2107 समय से 50 मिनट लेट हो गई। इसी तरह बेंगलुरु लखनऊ उड़ान 10:35 की जगह 11:47 बजे, एफजेड 443 दुबई- लखनऊ 10.50 की जगह 11:07 बजे आयी।

 

अधिक देरी से रवाना होने वाली उड़ानें

उड़ान संख्या कहां से कहां देरी
आईएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 1:03 घंटा
6ई-6902 लखनऊ-पटना 1:00 घंटा
आईएक्स-2049 लखनऊ-बेंगलुरु 1:42 घंटा
एफजेड-444 लखनऊ-दुबई 36 मिनट
6ई-7221 लखनऊ-इंदौर 31 मिनट
6ई-399 लखनऊ-गोवा 37 मिनट
6ई-435 लखनऊ-बेंगलुरु 1:58 घंटा
6ई-6615 लखनऊ-दिल्ली 1:20 घंटा
6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता 30 मिनट

अधिक देर से आने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या व नाम - देरी

12556 गोरखधाम एक्सप्रेस - 9:47 घंटा
12226 कैफियात एक्सप्रेस- 7:42 घंटा
02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल - 5:29 घंटा
02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल -  5:33 घंटा
07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल - 9:50 घंटा
12004 शताब्दी एक्सप्रेस - 2:05 घंटा
15566 वैशाली एक्सप्रेस -  7:39 घंटा
15734 फरक्का एक्सप्रेस - 9:38 घंटा