विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने निर्माणाधीन किसान पथ का किया निरीक्षण, बताया- आउटर रिंग रोड का काम कब तक हो जाएगा पूरा

Published: Tue, 20 Feb 2024 07:19 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर चढ़ा। वहां से उन्होंने निरीक्षण शुरू किया। वह ...और पढ़ें

निर्माणाधीन किसान पथ का निरीक्षण करने पहुंचे राजनाथ सिंह और ब्रजेश पाठक
निर्माणाधीन किसान पथ का निरीक्षण करने पहुंचे राजनाथ सिंह और ब्रजेश पाठक

 संवाद सूत्र, बख्शी का तालाब (लखनऊ)। देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन किसान पथ का निरीक्षण किया। बीकेटी में सीतापुर रोड को क्रास कर रहे ब्रिज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 28 फरवरी तक आउटर रिंगरोड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जताई है। साथ ही यह भी कहा हर हाल में मार्च के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ कर दिया जायेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर चढ़ा। वहां से उन्होंने निरीक्षण शुरू किया। वह निरीक्षण करते हुए 1:30 बजे बीकेटी पहुंचे। सीतापुर रोड और रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया। रक्षामंत्री ने बताया किसानपथ का जो लोग प्रोजेक्ट देख रहे हैं जिनके ऊपर जिम्मेदारी है उन्होंने आश्वस्त किया है 28 फरवरी तक निर्माण पूरा हो जायेगा‌। सुगमता पूर्वक लोग 104 किलोमीटर की यात्रा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा मैं समझता हूं किसान पथ बन जाने के बाद इसके अगल बगल रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी आर्थिक विकास भी तेजी के साथ बढ़ेगा। रक्षामंत्री ने कहा इंफ्रास्टेक्चर जहां भी डेवलप होगा स्वाभाविक है वहीं पर लोगों का आर्थिक विकास होगा। इसी उद्देश्य से लखनऊ का सांसद बनने के साथ इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराया था।

रक्षामंत्री ने कहा बीकेटी क्षेत्र से पुराना लगाव है इस किसान पथ के निर्माण से लखनऊ के विकास को पंख लगेंगे। सीतापुर रोड से आने वाहन किसान पथ पर कैसे जायेंगे। इस सवाल के जवाब पर अधिकारियों ने बताया सीतापुर रोड तहसील मोड़ पर किसान पथ पर जाने के लिये प्रवेश और निकास के लिये डिजाइन किया गया है।

इसके बाद रक्षा मंत्री ने बताया 28 फरवरी को निर्माण पूरा हो जाने पर मार्च के पहले सप्ताह में किसान पथ का उद्घाटन होगा और इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं लिया जायेगा टोल फ्री किसानपथ होगा। निरीक्षण के दौरान रक्षामंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा और बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।