Move to Jagran APP

Defense Expo 2020 : डिफेंस एक्सपो भारत के आने वाले समय का शंखनाद : रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह

सेनाओं के शौर्य व रक्षा उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी Defense Expo 2020 का समापन। रक्षामंत्री ने कहा रक्षा उत्पादन का सशक्त केंद्र बनेगा भारत। लखनऊ को मिली वैश्विक पहचान।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:56 AM (IST)
Defense Expo 2020 : डिफेंस एक्सपो भारत के आने वाले समय का शंखनाद : रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह
Defense Expo 2020 : डिफेंस एक्सपो भारत के आने वाले समय का शंखनाद : रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय सेनाओं के शौर्य को जल, थल और नभ में प्रदर्शित करने का अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला डिफेंस एक्सपो 2020 अपनी स्वर्णिम यादें छोड़कर शनिवार को विदा हो गया। रक्षा के क्षेत्र में भारत के सामथ्र्य और दुनिया भर में फैले डिफेंस उपकरणों के बाजार को शोकेस करने वाले इस आयोजन की सफलता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 लाख लोगों ने इसके दीदार किए। एक्सपो के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते चार दिनों में देश और दुनिया ने एक नया भारत देखा है। यह रक्षा क्षेत्र में समृद्ध, सशक्त और समर्थ भारत है। डिफेंस एक्सपो का यह ग्यारहवां संस्करण शंखनाद था कि आने वाले समय का भारत कैसा होगा। साथ ही यह संकेत दे गया कि भविष्य में हमारा देश डिफेंस मैन्युफैक्चङ्क्षरग का सशक्त केंद्र बनेगा। 

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो की अभूतपूर्व सफलता से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह एक्सपो सिर्फ उप्र नहीं बल्कि रक्षा क्षेत्र के प्रति देश की आशा, आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह प्रदर्शनी भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चङ्क्षरग सेक्टर के लिए मील का पत्थर है। यह देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ रक्षा उपकरणों का निर्यातक भी बनाएगा। आयोजन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने डिफेंस एक्सपो के बैनर तले पहली बार आयोजित इंडिया-अफ्रीका डिफेंस मिनिस्टर्स कॉन्कलेव का भी जिक्र किया। 

लखनऊ घोषणापत्र का जिक्र

इंडिया-अफ्रीका डिफेंस मिनिस्टर्स कॉनक्लेव में अंगीकार किए गए लखनऊ घोषणापत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीकी देश रक्षा उत्पादन के साथ समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने, आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए इंटेलीजेंस व निगरानी साझा करने के लिए सहमत हुए हैं। आयोजन में डेढ़ सौ से ज्यादा विदेशी कंपनियों, तीन हजार से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधियों और रक्षा विशेषज्ञों की आमद ने इसे अंतरराष्ट्रीय शोहरत दिलाई है। डिफेंस एक्सपो दुनिया के सामने आने वाली सामरिक चुनौतियों और खतरों से निपटने का साझा मंच हो गया है। 

जांबाजों के हौसले को किया सलाम  

अदम्य साहस और अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन करने वाले तीनों सेनाओं के जांबाज सैनिकों के हौसलों को सलाम करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एक्सपो ने देश की जनता को सेनाओं की शक्ति और पराक्रम का अहसास कराया हैै। सूरज और चंद्रमा भी हमारे सैनिकों के शौर्य के साक्षी बने। 

उप्र और लखनऊ की तारीफ  

डिफेंस एकसपो के सफलतम आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को साधुवाद दिया। यह भी कहा कि इस आयोजन ने साबित कर दिया है कि उप्र अद्भुत क्षमता और अपार संभावनाओं का प्रदेश है। डिफेंस एक्सपो ने लखनऊ को वैश्विक पहचान दिलाई हैै।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.