रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक दिन लखनऊ दौरा कल, लम्बे समय बाद लखनऊ पहुंचेंगे
Defence Minister Rajnath Singh रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। सुबह करीब दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड करेगा। इसके बाद इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।
लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लम्बे अंतराल के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में लखनऊ आने से वंचित रहे राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा एकदिनी ही है। करीब नौ महीना बाद लखनऊ आगमन पर उनका करीब आठ घंटा का राजधानी में प्रवास होगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। सुबह करीब दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड करेगा। इसके बाद इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। वह अपने आवास, दिलकुशा गार्डन जाएंगे। रक्षामंत्री शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के परिवार वालों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 24 नवंबर को कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 नवंबर की सुबह ही लखनऊ पहुंच जाएंगे।
लखनऊ में वह किसान पथ, टेढ़ी पुलिया आदि परियोजनाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही लाल कुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद दोपहर में अपने आवास, दिलकुशा गार्डन पहुंचेंगे। रात करीब 8 बजे उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह लखनऊ में कल लखनऊ महानगर के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं से दोपहर के बाद मुलाकात करेंगे। लखनऊ महानगर भाजपा की टीम के पदाधिकारियों और पार्षद दल के नेताओं से मुलाकात करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से बीते नौ महीने में राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाए हैं।