विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वक्फ संशोधन ब‍िल को लेकर संसद में अखि‍लेश-शाह के बीच जोरदार बहस, सपा प्रमुख के सवाल पर गृहमंत्री का पलटवार

Published: Thu, 08 Aug 2024 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2024 02:32 PM (IST)

Waqf Amendment Bill 2024 केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया गया। इस दौरान ...और पढ़ें

सदन में अमित शाह व अखिलेश यादव
सदन में अमित शाह व अखिलेश यादव

HighLights

  1. वक्फ संशोशन ब‍िल को लेकर सपा ने किया विरोध
  2. अखिलेश यादव ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति न बेचने की मांगी गारंटी
  3. सपा मुखिया के सवाल पर अमित शाह ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश किया। विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस ने कहा यह बिल अधिकारों पर चोट है।

वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया व कन्नौज से सासंद अखिलेश यादव व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच जोरदार बहस हुई।

अखिलेश ने कहा-

यह बिल सोची समझी राजनीति के तहत पेश किया जा रहा है। उन्होंने बिल पर सवाल उठाते हुए कहा- गैर मुस्लिम को बोर्ड में शामिल करने का औचित्य क्या बनता है?

सपा मुखिया ने कहा- 'सच्चाई ये है कि भाजपा अपने हताश, निराश चंद कट्टर समर्थकों के लिए यह बिल लाने का काम कर रही है। आज लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार भी छीने जा रहे हैं। हम लोगों को इसके लिए लड़ना होगा। मैं इस बिल का विरोध करता हूं।'

गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा-

अध्यक्ष का अधिकार सिर्फ विपक्ष का नहीं है, पूरे सदन का है। इस तरह की गोलमोल बात आप नहीं कर सकते हो। आप अध्यक्ष के अधिकार के संरक्षक नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- 'वक्फ बोर्ड का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नज़ूल लैंड की तरह ज़मीन बेचना निशाना है। वक्फ बोर्ड की जमीनें, डिफ़ेंस लैंड, रेल लैंड, नज़ूल लैंड के बाद ‘भाजपाइयों के लाभार्थ योजना’ की शृंखला की एक और कड़ी मात्र हैं।'

समाजवादी पार्टी ने मांग की इस बात की केंद्र सरकार लिखकर गारंटी दे कि वक्फ बोर्ड की जमीनें बेची नहीं जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, JDU ने बिल का किया समर्थन

इसे भी पढ़ें: अब पाकिस्तानी आम ने बढ़ाई कैराना सांसद इकरा हसन की टेंशन, प्रतिनिधि को थाने भेज करानी पड़ी रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।