Move to Jagran APP

यूपी में जानलेवा ठंड ने ले ली 20 लोगों की जान, दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा मथुरा का न्यूनतम तापमान

UP Weather Report उत्तर प्रदेश में कई दिनों से कहर ढा रही ठंड जानलेवा बन गई है। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 12:19 AM (IST)
यूपी में जानलेवा ठंड ने ले ली 20 लोगों की जान, दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा मथुरा का न्यूनतम तापमान
यूपी में जानलेवा ठंड ने ले ली 20 लोगों की जान, दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा मथुरा का न्यूनतम तापमान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कई दिनों से कहर ढा रही ठंड जानलेवा बन गई है। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। शुक्रवार को बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़ जिलों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शिमला के 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला मथुरा रहा। वहां का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन ढलते ही ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। शीतलहर व गलन से लोग ठिठुरते रहे। कई जिलों में सुबह कोहरे की चादर बिछी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 31 दिसंबर रात व एक जनवरी को बारिश के आसार हैं। 

loksabha election banner

मैदानी इलाकों में शीतलहर का सितम जारी है। शुक्रवार को अवध क्षेत्र के जिलों में निकली बेजान धूप लोगों को राहत नहीं दिला सकी। शाम होते-होते हवा ने गलन और बढ़ा दी। भीषण ठंड से सुलतानपुर में दो लोगों की मौत हो गई। लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अमेठी, सीतापुर, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयोध्या में दोपहर करीब दो बजे तक बदली छाई रही। लखीमपुर में ठंड से एक किसान और पुजारी की मौत हो गई।

वाराणसी में कुछ दिनों बाद शुक्रवार की दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन जम्मू-कश्मीर से आ रही सुरसुराती बर्फीली हवा के आगे ढेर हो गई। लोग दिन में भी कांपते रहे। ठंड के कारण भदोही में चार, जौनपुर में दो, आजमगढ़, मऊ व गाजीपुर में एक-एक लोग की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में ठंड की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रयागराज में दो लोगों ने ठंड से दम तोड़ दिया।  बिजनौर, बागपत और बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मथुरा में भीषण शीतलहर के साथ तापमान लगभग जलजमाव बिंदु तक पहुंचते हुए 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह कोहरे की चादर बिछी रही। प्रचंड गलन ने जनजीवन बुरी तरह से ठिठुरता रहा। मैनपुरी और एटा में तीन दिन से ठंड कहर ढा रही है। कोहरा और पाला छाने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मुरादाबाद में कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित दिखाई दिया। ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुर में दो महिलाओं की तथा सम्भल में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.