विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीटों के लिए सपा-कांग्रेस में खींचतान, विकास का कोई एजेंडा नहीं: मंत्री दानिश आजाद अंसारी

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:07 PM (IST)

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सीटों की खींचतान को लेकर हमला बोला है, कहा कि वे विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता 2027 में फिर से NDA सरकार बनाएगी और सपा-कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

  2. गठबंधन सीटों की खींचतान में उलझा, विकास एजेंडा गायब।

  3. दावा, 2027 में यूपी में NDA सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है, लेकिन प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। दानिश आजाद ने दावा किया कि यूपी की जनता 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से NDA सरकार बनाएगी।

'सीटों की खींचतान में उलझे, विकास का एजेंडा गायब'

दानिश आजाद ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर इस कदर खींचतान है कि दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने और छीछालेदर करने में जुटे हैं। सिर्फ 26 सीटें देकर सपा ने कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत दिखा दी है। हकीकत यह है कि दोनों दलों के पैरों के नीचे जमीन नहीं बची है और दोनों घमंड में चूर हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा और कांग्रेस का यूपी में कोई जनाधार नहीं है। 2027 में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

'यूपी की जनता भूली नहीं है सपा का शासनकाल'

दानिश आजाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करने का काम किया है। यूपी की जनता भूली नहीं है कि सपा के शासनकाल में किस तरह प्रदेश में माफियाओं का आतंक था। महिलाएं और बेटियां तक सुरक्षित नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने सपा को सत्ता से बाहर कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।