Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा से घोटालेबाजों को मदद और भ्रष्टमंत्रियों को संरक्षणः मायावती

बहुजन समाजपार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सत्ता के आने के भारतीय जनता पार्टी गरीबों, दलितों, किसानों और अल्पसंख्यको को भूल गई है। अब तक के अपने कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जनता के प्रति राजधर्म निभाने में पूरी तरह विफल रही है। ऐसी

By Nawal MishraEdited By: Updated: Tue, 30 Jun 2015 04:35 PM (IST)
Hero Image

लखनऊ। बहुजन समाजपार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सत्ता के आने के भारतीय जनता पार्टी गरीबों, दलितों, किसानों और अल्पसंख्यको को भूल गई है। अब तक के अपने कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जनता के प्रति राजधर्म निभाने में पूरी तरह विफल रही है। ऐसी स्थिति को देखते भाजपा के सहयोगी दलों को पुनर्विचार करना चाहिए। मायावती ने आज के बयान में मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशहित को दर किनार कर भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण दे रही है। घोटालेबाजों की मदद कर रही है। उसके इस तरह के कारनामों से उसका छद्म राष्ट्रवाद का चेहरा बेनकाब हो गया है।