Move to Jagran APP

CoronaVirus कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप भी कराएंगे स्कैनिंग UP Newsओ

कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया के वह भी कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 05:27 PM (IST)
CoronaVirus कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप भी कराएंगे स्कैनिंग UP Newsओ
CoronaVirus कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप भी कराएंगे स्कैनिंग UP Newsओ

लखनऊ, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। देश तथा प्रदेश में जगह-जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के लापरवाह रवैए ने सैकड़ों लोगों को खतरे में डाल दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 400 लोगों से उन्होंने मुलाकात की थी। इस दौरान जो भी लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे या उनके सम्पर्क में आए थे सभी से अपील की जा रही है कि वे खुद स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जांच करवाएं। महानगर में कनिका कपूर जिस अपार्टमेंट में रहती हैं वहां भी अघोषित कर्फ्यू है। 

loksabha election banner

बॉलीवुड की विख्यात प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। लंदन से नौ मार्च को मुम्बई आने के बाद 15 मार्च को लखनऊ पहुंची। संक्रमण के बाद भी लखनऊ में कई पार्टी में शामिल होने वाली कनिका कपूर का मामला सामने आने पर लखनऊ व कानपुर में खलबली मच गई है। लखनऊ की एक पार्टी में उनके साथ शामिल उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह तथा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी थे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लंबे समय से कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे थे, अब वह भी अपनी स्कैनिंग कराएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बढ़ाई मुश्किल

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना वायरस पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वह 17 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में आए थे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। कनिका के साथ पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ उनकी पत्नी भी थीं। कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया के वह भी कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। अब वह भी अपना टेस्ट कराएंगे। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में आकर सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के आला अधिकारी राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक, तेजपाल नागर विधायक, ठाकुर धीरेंद्र सिंह आदि हुए लोग थे। जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशासन पर भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होगा। 

मैं और मेरा पूरा परिवार आइसोलेशन में है : जय प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में उस पार्टी में गए थे। जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर मौजूद थी और उन्होंने उससे मुलाकात भी की थी। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। ऐसे में अब उन्होंने खुद को और अपने पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

लोकायुक्त के आवास में खेली थी फूलों वाली होली

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण होली पर जहां प्रदेश में सभी प्रकार की पार्टी पर रोक लगाई गई थी, वहीं लोकायुक्त संजय मिश्रा ने अपने सरकारी आवास पर फूलों की होली का आयोजन किया था। इसमें कनिका कपूर भी शामिल थीं। वह फूलों वाली होली में अपने पिता के साथ आई थीं। लोकायुक्त की इस होली की पार्टी में प्रदेश के दो दर्जनों से अधिक नामचीन लोग थे। 

लोकायुक्त संजय मिश्रा के घर हाउस पार्टी थी। इस पार्टी में ओल्ड सिंधिया ब्वॉयज एसोसिएशन के बैनर तले कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।

सिंगर कनिका कपूर लखनऊ में एक हाईप्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी समेत कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे। इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका शामिल हुईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

दूसरी पार्टी पूर्व बीएसपी सासंद अकबर अहमद डंपी ने दी थी। इस पार्टी में भी कनिका कपूर शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने गाना गाया साथ ही लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।लखनऊ में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के घर में आयोजित पार्टी में कनिका कपूर के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री जय प्रताप सिंह जैकी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के दर्जनों नौकरशाह थे। लखनऊ में कनिका कपूर होटल ताज में एक पार्टी के साथ एक प्रसिद्ध स्किन क्लीनिक में भी गई थीं।

वसुंधरा ने खुद को किया आइसोलेट

कनिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खबर है कि वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वहीं दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है। इसके साथ ही जितिन प्रसाद भी आइसोलेशन में चले गए हैं। पार्टी में शामिल सभी लोगों को आइसोलेशन में रखने की भी बात सामने आ रही है।

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं।

तकरीबन 300-400 लोगों से मिलीं कनिका कपूर

कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने बताया कि कनिका लंदन से आने के बाद तीन-चार पार्टी में गईं थी, वहां पर तकरीबन 300-400 लोगों से मिलीं। कनिका ने लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी दी थी जिसमें तकरीबन 100 लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह 'जैकी', राजस्थान के धौलपुर से भाजपा के सांसद दुष्यंत सिंह तथा उनकी मां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ नेता तथा अधिकारी मौजूद थे। कनिका कपूर के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार को दुष्यंत सिंह संसद की कार्यवाही में भी शामिल थे। इसके बाद से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह अब एकांतवास में हैं।  

चार पार्टियां 

कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेकइन किया, 16 मार्च को चेकआउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं। यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इसमें जितिन प्रसाद, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी, लोकायुक्त संजय मिश्रा जैसे कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे। इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका शामिल हुईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

दूसरी पार्टी : कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए। 

तीसरी पार्टी : शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं।

चौथी पार्टी : लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कॉलोनी में रखी थी।

कानपुर में भी कनिका गृह प्रवेश की पार्टी में शामिल

कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं। कनिका कपूर गृह प्रवेश के सिलसिले में कानपुर भी आई थी। 

 

यहां भी उन्होंने पार्टी की थी। अब चौतरफा खलबली मची है। अभी तक कानपुर में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। जितने भी नमूने गए जांच को, सभी निगेटिव रहे हैं, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.