Coronavirus Effects : लखनऊ से दिल्ली-अहमदाबाद सहित 14 उड़ाने रद्द, नहीं मिल रहे यात्री
Coronavirus Effects दिल्ली से लखनऊ आने वाले विमान को मिले 25 यात्री। मुंबई व बंगलुरु गए विमानों में भी कम थे यात्री।
लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus Effects : चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सोमवार को फिर विमानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, एयरलाइंस को अगर यात्री मिल भी रहे हैं तो किसी विमान में पंद्रह तो किसी में 20 यात्री हैं, ऐसे में एयरलाइंस को विमान निरस्त करने पड़ रहे हैं। 15 जून को 14 उड़ानें निरस्त रहीं। इनमें लखनऊ से दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद की फ्लाइट शामिल हैं। फ्लाइट निरस्त होने के पीछे यात्रियों की कम संख्या बताई जा रही है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों का संचालन शुरू हो चुका है लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से विमानों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके कारण विमान आए दिन निरस्त हो रहे हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6 ई 906 फ्लाइट में सिर्फ 25 यात्री थे। इसी तरह लखनऊ से मुंबई जाने वाले विमान में 58 और बेंगलुरु की फ्लाइट में 68 यात्री ही थे। इसी क्रम में सोमवार को 14 विमान निरस्त रहे। इसमें 6ई 5318 लखनऊ मुम्बई, जी8-188 दिल्ली लखनऊ, जी8-175 लखनऊ दिल्ली, जी8-808 बंगलुरु लखनऊ, जी8-806 लखनऊ बंगलुरु, 6ई 6446 मुम्बई लखनऊ, जी8-397 लखनऊ मुंबई, जी8-306 मुंबई लखनऊ, जी8-808 दिल्ली लखनऊ, जी8-396 लखनऊ मुंबई, जी8-269 लखनऊ दिल्ली, जी8-307 लखनऊ मुंबई, 6ई 142 लखनऊ अहमदाबाद, 6ई 244 अहमदाबाद लखनऊ शामिल हैं, जिनका संचालक निरस्त रहा।