Move to Jagran APP

Coronavirus : यूपी में अब तक तब्लीगी जमात में गए 1302 लोगों की हुई पहचान, एक हजार क्वारंटाइन

Coronavirus पुलिस व खुफिया इकाई खासकर एक फरवरी के बाद यूपी में आए विदेशी नागरिकों की छानबीन कर रही है। उनके मूवमेंट की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 12:30 AM (IST)
Coronavirus : यूपी में अब तक तब्लीगी जमात में गए 1302 लोगों की हुई पहचान, एक हजार क्वारंटाइन
Coronavirus : यूपी में अब तक तब्लीगी जमात में गए 1302 लोगों की हुई पहचान, एक हजार क्वारंटाइन

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus : दिल्ली के निजामिद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश लौटे 1302 लोगों की अब तक पहचान कर ली गई है। इनमें से एक हजार जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस व खुफिया इकाई खासकर एक फरवरी के बाद सूबे में आए विदेशी नागरिकों की छानबीन कर रही है। उनके मूवमेंट की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक फरवरी के बाद 306 विदेशी नागरिक प्रदेश में आए थे, जिनमें 305 विदेशी नागरिकों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 228 के पासपोर्ट जब्त कर उनकी जांच की जा रही है।

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इन विदेशियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन और फॉर्नर एक्ट समेत अन्य धाराओं में 16 जिलों में 36 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। लखनऊ में सदर बाजार के कसाई बाड़ा स्थित अली जान मस्जिद से पकड़े गए तब्लीगी जमात के 12 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई छापेमारी में करीब 74 जमातियों को पुलिस ने पकड़ा। पुराने लखनऊ की मस्जिदों में पुलिस ने शुक्रवार की रात और शनिवार को छानबीन की। इस दौरान कैसरबाग, अमीनाबाद, चौक, तालकटोरा और सआदतगंज इलाके से करीब 40 लोगों को पकड़ा गया। सभी बिना पुलिस को सूचना दिए मस्जिदों में ठहरे थे।

इसी तरह लखनऊ के गुडंबा के जैतापुर स्थित मस्जिद में 17 लोग मौजूद मिले। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वह 28 फरवरी को लखनऊ आए थे। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया है। लखनऊ पुलिस ने जमात में शामिल हुए लोगों और इसके संपर्क में आने वालों से खुद सामने आने की अपील की है। लखनऊ में पुलिस ने उन मस्जिदों के आसपास का इलाका सील करने की तैयारी कर ली है, जहां से जमाती पकड़े गए हैं।

पुलिस ने रहमानी मस्जिद खंडारी बाजार, अमीनाबाद की मरकज वाली मस्जिद और तालकटोरा की मस्जिद के आसपास के इलाके में बैरिकेडिंग लगा दी है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को सभी मस्जिदों में चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजधानी में सघन चेकिंग अभियान शुरू हुई।

महराजगंज में गांवों की सीमा सील

उधर महराजगंज में दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे तब्लीगी जमात के 21 लोगों में से छह के संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी से जुड़े कोल्हुई व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चार गांवों की सीमा सील कर दी गई है।

फरवरी में 93 हजार गए विदेश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरवरी माह में उत्तर प्रदेश के करीब 93 हजार लोगों ने विदेश यात्रा की थी। पासपोर्ट विभाग से यह आंकड़ा मिलने के बाद पुलिस अब पता लगा रही है कि इनमें कितने लोगों ने किन देशों की यात्रा की है और वर्तमान में वे कहां हैं। ऐसे कितने लोग हैं, जो विदेश यात्रा पर गए ही नहीं। आइजी कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण ने सभी एसएसपी व एसपी से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

लॉकडाउन के उल्लंघन पर बढ़ी कार्रवाई

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में अब तक आवश्यक वस्तु अधिनयम के तहत 131 एफआइआर दर्ज कर 187 आरोपितों पर शिकंजा कसा गया है। धारा 188 के तहत दर्ज मुकदमों में 26,844 आरोपितों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 2.13 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया है और 15,549 वाहन सीज किए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने चार करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.