उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने गति पकड़ी, एक दिन में 15785 नए संक्रमित
Corona Virus Cases In UP प्रदेश में शनिवार को 15785 नए संक्रमित मिले हैं। सूबे में एक्टिव केस भी 95148 तक पहुंच गए हैं। 75 में से 17 जिलों में एक्टिव केस एक हजार के ऊपर हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 14596 केस हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया नजदीक आते -आते कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने भी गति पकड़ ली है। प्रदेश में शनिवार को 15785 नए संक्रमित मिले हैं। सूबे में एक्टिव केस भी 95148 तक पहुंच गए हैं। 75 में से 17 जिलों में एक्टिव केस एक हजार के ऊपर हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 14596 केस हैं।
उत्तर प्रदेश में शनिवार को दो लाख 58,904 सैंपल की रिपोर्ट आई है। जिसमें 15795 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान चार लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 5031 लोग इसके संक्रमण से भी उबरे। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 95,148 हो गई है। इनमें 42 हजार से अधिक उन 11 जिलों में हैं, जहां पहले फेज के मतदान होना है। लखनऊ में शनिवार को 2769, गौतमबुद्धनगर में 1371, मेरठ में 1135, आगरा में 660, मुरादाबाद में 650 और वाराणसी में 520 नए केस मिले हैं। लखनऊ में 14596, गौतमबुद्धनगर में 12754, गाजियाबाद में 10834, मेरठ में 8168, वाराणसी में 4010, आगरा में 3637 व मुरादाबाद में 3315 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 11 जनवरी को एक दिन में 11,089, 12 जनवरी को 1&.681, 1& जनवरी को 14,765, 14 जनवरी को 16,016 तथा 145 जनवरी को 15,795 नए केस मिले।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,60,63,472 सैम्पल की जांच की गयी है। 24 घण्टों में 5031 लोग तथा अब तक 16,98,873 इसके संक्रमण से उबरे हैं।
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 14 जनवरी को 24,77,688 डोज वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,63,37,212 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 92.50 प्रतिशत है। अब तक दूसरी डोज 8,45,03,536 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 57.32 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,08,70,748 डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 47,25,939 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 33.72 प्रतिशत है। इसके साथ ही अब तक 3,30,142 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।