Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर आए कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। संजय सिंह ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:14 PM (IST)
कांग्रेसियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता
आप नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर आए कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर आए कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। संजय सिंह ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) के सदस्य रहे अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता थे। अमित श्रीवास्तव यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के लखनऊ महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों व विचारधारा को निरंतर खोती जा रही है, इसलिए 22 साल बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

शुक्रवार को गोमतीनगर में स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इनके अलावा कांग्रेस पार्टी के लखनऊ महानगर के कई पदाधिकारियों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कांग्रेस कमेटी लखनऊ के महासचिव नकी रजा, अभय सिंह, सचिव कांग्रेस कमेटी लखनऊ शील कुमार जायसवाल और पूर्व महासचिव देवेंद्र सिंह भुल्लर सहित कई नेताओं ने आप का दामन थामा।

इस मौके पर आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने इस मौके पर किसान बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल न करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.