Move to Jagran APP

सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का क‍िया व‍िरोध lucknow news

कांग्रेस कार्याताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे के विरोध में क‍िया प्रदर्शन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 04:37 PM (IST)
सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का क‍िया व‍िरोध lucknow news
सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का क‍िया व‍िरोध lucknow news
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतरे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चारबाग़ से विधानसभा तक रिक्शा चलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों नेताओं एवं पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है आम जनता का शोषण बढ़ गया है। महंगाई चरम पर है और प्रदेश सरकार सिर्फ बयानबाजी में लगी है। उन्‍होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में मूल्‍य वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी। भाजपा के शासनकाल में लोग त्रस्‍त हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.