Move to Jagran APP

UP Municipal Election: निकाय चुनाव में प्रदर्शन सुधारने के लिए कांग्रेस निकालेगी यात्रा, तय किया गया फार्मूला

UP Nagar Nikay Chunav कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने कहा कि हर जिले में प्रतिदिन 15 किलोमीटर की पदयात्रा का लक्ष्य है। इसके लिए पार्टी के छह प्रदेश प्रांतीय अध्यक्षों जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनके नेतृत्व में उनके क्षेत्र में एक दिन में एक जिले में यात्रा निकलेगी।

By Alok MishraEdited By: Umesh TiwariPublished: Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM (IST)
UP Municipal Election: निकाय चुनाव में प्रदर्शन सुधारने के लिए कांग्रेस निकालेगी यात्रा, तय किया गया फार्मूला
UP Nagar Nikay Chunav: पांच से 20 दिसंबर तक 1125 किलाेमीटर चलेंगे कांग्रेसी

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कांग्रेस प्रदेश में पदयात्रा निकालेगी। प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सचिव व अवध प्रांत के प्रभारी धीरज गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इसका निर्णय किया गया।

loksabha election banner

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेसी हर जिले में पांच से 20 दिसंबर के मध्य प्रादेशिक यात्रा निकालेंगे। इसके लिए एक जिले में एक दिन और 15 किलोमीटर की पदयात्रा का फार्मूला तय किया गया है। अब निकाय चुनाव में इस यात्रा के बलबूते कांग्रेस कितने वाेट बटोर पाएगी, इसका जवाब तो चुनाव परिणाम ही देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का कहना है कि हर जिले में प्रतिदिन 15 किलोमीटर की पदयात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पार्टी के छह प्रदेश प्रांतीय अध्यक्षों जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनके नेतृत्व में उनके क्षेत्र में एक दिन में एक जिले में यात्रा निकलेगी। इस तरह पांच से 20 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा निकालकर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को रखा जाएगा।

यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अजय राय, काेषाध्यक्ष शिव पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कई सुझाव भी दिए। जिसके अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है और जिला स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

दो जनवरी को यूपी पहुंचेंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नये साल में उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। प्रदेश मुख्यालय में राहुल की यात्रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रूट को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी का कहना है कि राहुल गांधी का दो अथवा तीन जनवरी को प्रदेश में आना प्रस्तावित है। राहुल के नोएडा अथवा गाजियाबाद के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर योजना बनाई जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहुल पांच दिन यात्रा करेंगे और उसके बाद हरियाणा जाएंगे। यात्रा का रूट निर्धारित करने के लिए वरिष्ठ नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भ्रमण करेंगे, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय होगा। प्रदेश में उनकी यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.