मंत्रियों को गिफ्ट देकर UPI शुल्क का विरोध करेगी कांग्रेस, अजय राय ने PM मोदी के जन्मदिन कार्यक्रमों पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन समारोहों पर सवाल उठाए और देश में गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के बीच धन खर्च करने का आरोप लगाया।

अजय राय
HighLights
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा के कार्यक्रमों पर सवाल उठाए।
यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन।
मंत्रियों को 2000 रुपये तक के उपहार सौंपकर विरोध दर्ज कराएगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं, जबकि जन्मदिन के आयोजन पर धन खर्च किया जा रहा है।
राय ने कहा कि यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के विरोध में कांग्रेस जल्द मंत्रियों को दो हजार रुपये तक के गिफ्ट सौंपकर विरोध दर्ज कराएगी।
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राय ने आरोप लगाया कि वाराणसी से वडनगर के लिए 50 बाइकर्स को 700-700 रुपये दिए गए। उन्होंने करोड़ों दीये जलाए जाने पर खर्च का हिसाब भी मांगा।
कहा कि पांच रुपये प्रति दीया मानें तो करोड़ों रुपये खर्च हुए। उन्होंने एक बच्ची का वीडियो भी दिखाया, जिसमें वह जले दीयों से तेल एकत्र कर सब्जी बनाने की बात कह रही है। राय ने मुख्यमंत्री के जिले में अपराध बढ़ने का भी आरोप लगाया।
