Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा, नई पीढ़ी को कमान की उम्मीद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने से रिक्त पद पर नई पीढ़ी या किसी ब्राह्मण चेहरे को कमान सौंपे जाने की उम्मीद है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 11:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 05:21 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा, नई पीढ़ी को कमान की उम्मीद
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा, नई पीढ़ी को कमान की उम्मीद

लखनऊ (जेएनएन)। मिशन 2019 की तैयारी कर रहे राजनीतिक दलों के बीच कांग्रेस के बड़े नेता की भूमिका बदलने की सूचना आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में बदलाव का यह संकेत नए अभियान की ओर बढ़ने का संकेत देता है। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अभी स्वीकार होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने की बात कही जाती रही है। अब आगे प्रदेश का नेतृत्व किसके हाथ होगा यह फैसला तो कांग्रेस हाईकमान करेगा। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार होने तक राजबब्बर प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व देते रहेंगे। 

loksabha election banner

एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष पर चर्चाएं

दिल्ली अधिवेशन के बाद संगठन में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर कई प्रदेशों के अध्यक्ष व प्रभारी बदले जाने हैं। राजबब्बर के त्याग पत्र को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। बता दें कि दिल्ली अधिवेशन में युवाओं को पार्टी में तरजीह देने का फैसला लिया गया था। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नए नाम की चर्चाएं जोरों से शुरू हो गई हैं, जिसमें पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, प्रमोद तिवारी और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नाम जोरों से चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ प्रदेश प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद को बदलने की संभावना भी बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। प्रदेश संगठन को चार क्षेत्रों में बांट कर उपाध्यक्षों को प्रभारी बनाया जाएगा।

ट्विटर पर कवि केदारनाथ सिंह को श्रद्धासुमन देते राजबब्बर का अंदाज दे रहा कुछ संकेत

नई पीढ़ी को मिल सकती जगह

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा या नई पीढ़ी से होने की उम्मीद है।। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। यहां यह भी चर्चा है कि एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती एक साथ कांग्रेस करेगी। चारों उपाध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महाअधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संकेतों के मुताबिक यदि युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने वाली बात में दम नजर आती हो तो नाम और सीमित हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.