Move to Jagran APP

सेना की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ में कई जगहों पर जुटे कार्यकर्ता

Agnipath Scheme Protests सेना में युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के व‍िरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जगह-जगह प्रदर्शन क‍िया। लखनऊ की पांचों व‍िधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और योजना के व‍िरोध में धरना प्रदर्शन क‍िया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 02:09 PM (IST)
सेना की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ में कई जगहों पर जुटे कार्यकर्ता
Agnipath Scheme Protests: लखनऊ में अग्‍न‍िपथ योजना का व‍िरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार की सेना में युवाओं की भर्ती के लिए शुरू हुई अग्निपथ योजना का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कांग्रेस पार्टी आज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार अग्निपथ योजना को वापस ले या फिर इसमें संशोधन करे।

loksabha election banner

जिला कांंग्रेस अध्यक्ष वेद त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील सरोजनीनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में दूसरी विधानसभा में भी इसी तरह विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी शहर की पांचों विधानसभा सीटों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पर धरना दिया। अजय का कहना है कि सरकार किसी साजिश के तहत इस तरह से सेना में भर्ती कर रही है जो देश की सुरक्षा और संप्रुभता के लिए ठीक नहीं है।

बीकेटी में प्रदर्शन : सेना में अग्निपथ भर्ती लागू किये जाने के विरोध में बीकेटी तहसील मुख्यालय पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे के न्रेतत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बीकेटी तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कई वर्षों से स्थाई सेवा के अवसर की बाट जोह रहे प्रदेश और देश के युवाओं को कथित तदर्थ रोजगार योजना के जारी होने से गहरा आघात लगेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से युवा वर्ग में रोष है।

योजना को प्रबुद्ध विशेषज्ञों की राय बगैर लागू किया गया है। संसद में भी इस पर चर्चा नहीं हुई जो बेहद निराशाजनक है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के बीकेटी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष दिवेदी,जिला सचिव नागेंद्र सिंह चौहान,सुनील कनौजिया,मतलूब रजा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोविन्द मौर्या को सौंप कर धरने को समाप्त किया।

कैंट इलाके में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना को लेकर भी केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। लाखों युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बख्‍शी का तालाब में नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।

तहसील पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन : सरोजनी नगर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार द्वारा भारतीय सेना में अग्निपथ योजना लागू की गई है। कई वर्षों से सेना में स्थाई सेवा के अवसर की तलाश कर रहे हैं प्रदेश और देश के युवाओं को इस से गुमराह किया जा रहा है। अग्निपथ योजना का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विरोध किया गया। जिसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के तहत विधानसभा क्षेत्र के सरोजनी नगर तहसील पर कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पत्र तहसील में तहसीलदार को सौंपा।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.