लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संविधान रक्षा मार्च से पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
Samvidhan Raksha March of Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आंबेडकर महासभा के कार्यालय पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रृद्धांजलि अर्पित की
HighLights
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तक संविधान रक्षा मार्च
कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। संविधान दिवस पर कांग्रेस के देश भर में संविधान रक्षा मार्च के कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को लखनऊ पहुंचे।
लखनऊ में पहले उन्होंने विधानसभा मार्ग पर आंबेडकर महासभा के कार्यालय पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए। मार्च में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, उज्ज्वल रमण सिंह और अजय कुमार लल्लू समेत वरिष्ठ नेता मौजूद। कांग्रेस मुख्यालय से संविधान रक्षा मार्च की तैयारियां तेज।
आंबेडकर महासभा के कार्यालय में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना के साथ पार्टी के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे। यहां पर खरगे ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में खरगे ने संविधान की प्रस्तावना के शिलालेख का उद्घाटन किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
संविधान दिवस पर कांग्रेस ने गुरुवार को ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला। जिला प्रशासन ने हजरतगंज व माल एवेन्यू को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी, तो पार्टी ने एक बार मार्च को रद कर पार्टी मुख्यालय में ही कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की। इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस के निर्णय पर नाराजगी जताई तो प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ मार्च निकालने का एलान किया। उन्होंने सफाई दी कि भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है, इसके बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस ‘संविधान रक्षा मार्च’ जरूर निकाला जाएगा।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 नवंबर को दिल्ली में हुई चुनावी तैयारियों की बैठक में संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस को मार्च निकालने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के अनुसार पार्टी ने संविधान रक्षा मार्च में 40 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन अब 10 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ ही जुटाई जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 12 बजकर 40 मिनट पर आंबेडकर महासभा के कार्यालय पहुंचे और आंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोपहर एक से तीन बजे तक मार्च में शामिल होने का कार्यक्रम तय किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।