Move to Jagran APP

प्र‍ियंका ने वाल्‍मीक‍ि मंदिर में लगाई झाड़ू, कहा-सीएम योगी ने किया करोड़ों महिलाओं, दलितों का अपमान

Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का सीतापुर गेस्ट हाउस में झाडू लगाने को लेकर जिस तरह विरोधी पार्टियों ने उन पर कटाक्ष किया उसका जवाब देने प्रियंका शुक्रवार को लवकुशनगर स्थित दलित बस्ती पहुंच गयीं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:12 AM (IST)
प्र‍ियंका ने वाल्‍मीक‍ि मंदिर में लगाई झाड़ू, कहा-सीएम योगी ने किया करोड़ों महिलाओं, दलितों का अपमान
महर्षि वाल्मीकि के सभी मंदिरों में आज सफाई करेंगी जिला कांग्रेस कमेटियां।

लखनऊ, जेएनएन। सीतापुर में हिरासत के दौरान झाड़ू लगाने वाली कांग्रेस महसचिव प्रियंका वाड्रा ने अपने इस कृत्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किये गए तंज पर तीखा पलटवार करने के साथ शुक्रवार को राजधानी के लवकुश नगर क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में झाड़ू लगाई। प्रियंका ने कहा कि झाड़ू लगाना कोई छोटा काम नहीं, यह स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने ऐसा कह कर करोड़ों महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और दलित समाज का अपमान किया है। उनकी यह टिप्पणी महिला और दलित विरोधी है। प्रियंका ने घोषणा की कि शनिवार को प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि के मंदिर में सफाई करेंगी। 

loksabha election banner

योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर में एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका के झाड़ू लगाने को लेकर हुए सवाल पर कहा था कि जनता उनको इसी लायक बनाना चाहती है और जनता ने उन्हें इसी लायक बना दिया है। योगी की टिप्पणी की जानकारी मिलते ही प्रियंका शाम लगभग सवा चार बजे इंदिरा नगर की मलिन बस्ती लवकुश नगर पहुंच गईं। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव पीएल पुनिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा 'मोना' व लखनऊ महानगर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सि‍ंह चौहान भी मौजूद थे। वहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजना अर्चना की और मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई।

प्रियंका ने कहा कि यह काम हर परिवार की महिलाएं सुबह होते ही अपने घरों में करती हैं। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनकी महिला और दलित विरोधी मानसिकता का सुबूत है। वह समझते हैं कि झाड़ू लगाना केवल वाल्मीकि समाज का काम है जिन्हें वह हेय ²ष्टि से देखते हैं। उनके इस बयान से भाजपा का महिला और दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.