कांग्रेसी नेता के नाबालिग भतीजे ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
नेता के 15 साल के भतीजे ने शनिवार को पड़ोसी की चार साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
मुरादाबाद (जेएनएन)। मझोला के लाकड़ी फाजलपुर में कांग्रेसी नेता के भतीजे ने टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद बच्ची को होश आया।
लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में एक कांग्रेसी नेता का परिवार रहता है। नेता हाल ही दूसरी पार्टी बदल कर कांग्रेस में गए हैैं। इस नेता के 15 साल के भतीजे ने शनिवार को पड़ोसी की चार साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किशोर बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद बच्ची को होश आया।
तब परिजन पुलिस के पास जाने वाले थे कि आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बच्ची का मेडिकल कराने के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।-अंकित मित्तल, एसपी सिटी
साढ़े तीन साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में पड़ोस में दुकान चलाने वाले 55 वर्षीय हारून ने बच्ची को अकेला पाकर उसका यौन शोषण किया। बाद में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची हारून की दुकान पर फ्रूटी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि हारून ने बच्ची को दुकान के अंदर बुला लिया। उसके साथ गलत हरकत की। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची की मां ने कारण पूछा तो पीडि़ता ने पूरी कहानी बयां की। बच्ची की मां जब आरोपित के पास विरोध करने पहुंची तो मारपीट की गई। कुछ लोग समझौते का दबाव बनाते रहे, लेकिन पीडि़त की मां रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।
घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद : मझोला क्षेत्र की एक में घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एसपी देहात ने मझोला थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कांशीराम नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति बीमार थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। मझोला में फाइनेंस का काम करने वाले युवक से उसने दस हजार रुपये लिए थे। हर माह एक हजार रुपये देना तय कर दिया गया था। इस रकम से पति का इलाज कराया। फाइनेंसर हर माह घर पर आकर रुपये ले जाते थे। बुधवार की सुबह फाइनेंसर अपने तीन साथियों के साथ घर पर पहुंचा। तब महिला दूध लेने गई थी। किशोरी का आरोप है कि फाइनेंसर ने अपने दो साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट तक की। एसपी देहात ने मझोला थाने को मुकदमा दर्ज कर पीडि़त किशोरी का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। एसपी देहात उदय शंकर का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़ : थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता ने पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने अपने जेठ पर भी दुष्कर्म करने के प्रयास करने और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद किया है। तीनों आरोपित जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर गई है।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसका निकाह जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पति ने शराब के नशे में कई बार पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। जेठ फिरोज ने घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब इसकी शिकायत पीडि़ता ने अपनी सास से की तो उसने भी धमकी दी। इस संबंध में थाना देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का चौथा आरोपित गिरफ्तार
सम्भल : रजपुरा थाना क्षेत्र में अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करके महिला को ङ्क्षजदा जलाकर मारने के एक और आरोपित को गवां गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच में चार नामजद पकड़े जा चुके हैं। एक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में 13 जुलाई की रात महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद महिला को ङ्क्षजदा जला दिया गया था। दो दिन पूर्व आराम ङ्क्षसह, चरन ङ्क्षसह और जयवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार शाम पुलिस ने कुंमरपाल उर्फ भोना को गवां से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही फरार चल रहे महावीर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, थाने से भगाया
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारीजन का आरोप है कि थाने पर जब वे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दूसरे दिन पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उन्हें डांटकर भगा दिया। थाने पर सुनवाई न होने पर पीडि़त महिला परिवारीजन संग तीसरे दिन बुधवार को एसपी कार्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आई। यहां भी किसी अधिकारी के न मिलने से परिवारीजन मायूस होकर घर वापस लौट गए।
पीडि़ता चार बच्चों की मां है। आरोप है कि गांव के ही चार लोग सोमवार की रात उसके घर पर आए। चारों आरोपित सोते समय उसके मुंह में कपड़ा ठूंस उसे उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवारीजन ने इस घटना की सूचना यूपी 100 को फोन कर दी थी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उसकी बहू को गांव से दूर गड्ढे में पड़ा पाया। पुलिस उसकी बहू को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई।
पति व जेठ पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा
निजामाबाद थाने के एसएसआइ डीएन पांडेय का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला के पति व जेठ के खिलाफ गांव की ही एक महिला ने नौ जुलाई को दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में पीडि़ता ने उल्लेख किया है कि गांव के दोनों आरोपित भाइयों ने पांच जुलाई की रात को उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे के चलते आरोपित व्यक्ति की पत्नी अब उक्त वादी महिला के परिवारीजन को फंसाने के इरादे से मुकदमा दर्ज कराना चाह रही है।