विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी के US दौरे पर कांग्रेस नेता ने जताई खुशी तो लोग बोले- BJP के डंडे में कब लगेगा आपका झंडा

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 23 Jun 2023 03:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी पर हमलावर है। वहीं ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर हमलावर विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर हमलावर विपक्ष

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी पर हमलावर है। वहीं अब कांग्रेस के एक नेता की फेसबुक पोस्ट ने सुर्खियां बटोरी है।

इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे की चर्चा चारों ओर है। वहीं कांग्रेस पीएम की पीसी को लेकर भी सवाल उठा रही है कि मणिपुर जल रहा है और पीएम मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन इस बीच अब एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में बनी हुई है। पीएम की अमेरिका यात्रा पर कांग्रेस के एक नेता की फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है, जिन्होंने पीएम के अमेरिका दौरे पर खुशी जताई है और इस दौरे को गौरवपूर्ण पर्व बताया है।

ये नेता हैं हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के सदस्य और हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री शिमला देहात से विधायक विक्रमादित्य सिंह। अब विक्रमादित्य की पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आप कब भगवा ध्वज उठाने वाले हैं। देखें नेता विक्रमादित्य सिंह की पीएम की तारीफ के कैप्शन के साथ यह पोस्ट-