Move to Jagran APP

लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी...! 2022 के विधानसभा चुनाव तक बनेगा स्थाई आशियाना

जल्दी ही लखनऊ में अब चुनाव तक स्थाई रूप से रहेंगी प्रियंका गांधी गोखले मार्ग इलाके में शीला कौल का मकान हुआ तैयार।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 08:09 AM (IST)
लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी...! 2022 के विधानसभा चुनाव तक बनेगा स्थाई आशियाना
लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी...! 2022 के विधानसभा चुनाव तक बनेगा स्थाई आशियाना

लखनऊ, जेएनएन। दिल्ली के लोधी रोड स्थित आवास को वापस लेने के नोटिस दिए जाने के बाद कांग्रेसी हलकों में इस बात की अटकलें लगाई जाने लगीं कि प्रियंका गांधी जुलाई के आखिर में राजधानी में रहेंगी। वे कुछ समय पहले दिवंगत हुईं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला कौल के आवास पर रहेंगी। फिलहाल महानगर कांग्रेस के नेता इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से पहले प्रियंका गांधी की ये योजना थी। मगर संक्रमण फैलने के बाद इस पर लगाम लग गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका मार्ग पर शीला कौल के गोखले मार्ग के आवास पर रहेंगी। जुलाई में उनके आ जाने की संभावना है। जिसके बाद यूपी में कांग्रेस और मौजूद होगी।

बता दें कि सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से लोधी एस्‍टेट वाला सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इसके लिए एक महीने यानी 1 अगस्‍त 2020 तक की मोहलत दी गई है। प्रियंका वर्षों से लोधी स्टेट के इस आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं। आदेश में बंगला खाली कराने के पीछे एसपीजी सुरक्षा व्‍यवस्‍था हटाए जाने को वजह बताया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा। 

शहरी विकास मंत्रालय के संपत्ति निदेशालय ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम आवंटित लोदी इस्टेट के बंगला नंबर 35 का आवंटन रद कर दिया। निदेशालय ने प्रियंका वाड्रा के नाम जारी चिट्ठी में सरकारी बंगले के किराए के तौर पर बकाया 3,46,677 रुपये का भुगतान करने को भी कहा है। किराये का यह बकाया 30 जून 2020 तक का है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को 30 जून 2020 को सूचित किया गया था कि अब प्रियंका की सुरक्षा में एसपीजी की तैनाती नहीं है। इसकी जगह उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है जिसके आधार पर वह सरकारी बंगले की हकदार नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.