विधान भवन में विस्फोटक मिलने पर कांग्रेस ने मांगा सीएम योगी से इस्तीफा
दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि विधान भवन में विस्फोटक मिलने के प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गलत बयानी की है। गलतबयानी पर नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दौरान विधान भवन में विस्फोटक मिलने पर कांग्रेस काफी मुखर है। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने इस गंभीर प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है।
दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विधान भवन में विस्फोटक मिलने के प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गलत बयानी की है। उनको अपनी इस गलतबयानी पर अब तो नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। विधान परिषद सदस्य के साथ ही दीपक सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व फ्रंटल संगठन प्रभारी भी है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आने वाली जबरदस्त भर्ती, युवाओं कर लो तैयारी
दीपक सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को गुमराह करने व दहशत फैलाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: इस बार रक्षाबंधन महज तीन घंटे 22 मिनट का
उन्होंने कहा कि विधान भवन में विस्फोटक मिलने के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने गलतबयानी कर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को गुमराह किया है। प्रदेश में अपराध चरम पर है, लेकिन सरकार हाथ बांधे बैठी है।
यह भी पढ़ें: 200 करोड़ रुपये से चमकेंगे प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज