विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी स्टार प्रचारकों का उपयोग नहीं कर पाई कांग्रेस, सोनिया ने केवल दो बार किया चुनाव प्रचार, ये तीन नेता रहे सबसे सक्रिय

Published: Wed, 29 May 2024 10:52 PM (IST)

40 स्टार प्रचारकों में से मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका वाड्रा अविनाश पांडेय अजय राय आराधना मिश्रा मोना ...और पढ़ें

सभी स्टार प्रचारकों का उपयोग नहीं कर पाई कांग्रेस।
सभी स्टार प्रचारकों का उपयोग नहीं कर पाई कांग्रेस।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी चरणों में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तो तैयार की, लेकिन उनका पूरा उपयोग चुनाव प्रचार में नहीं कर सकी। 

40 स्टार प्रचारकों में से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अविनाश पांडेय, अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेत, पीएल पुनिया, निर्मल खत्री व नकुल दुबे ही चुनाव प्रचार में सक्रिय नजर आए। 

इनमें भी सोनिया गांधी रायबरेली में केवल राहुल गांधी के नामांकन व मतदान से पहले से दो बार आई। अजय राय व किशोरी लाल शर्मा वाराणसी व रायबरेली में अपने चुनाव में व्यस्त रहे।

17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छह चरणों में सहारनपुर, अमरोहा, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, झांसी व इलाहाबाद की सीटों में मतदान हो चुका है। 

अब सातवें चरण में कांग्रेस बांसगांव, देवरिया, महाराजगंज व वाराणसी की सीटों पर चुनावी मैदान में है। राहुल व प्रियंका को छोड़ दिया जाए तो बीते एक सप्ताह से अधिकतर कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी में डेरा डाल रखा है।

कांग्रेस ने सभी चरणों के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इनमें से अधिकतर स्टार प्रचारकों का इस्तेमाल कांग्रेस चुनाव में कर ही नहीं सकी। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, सोनिया गांधी, अविनाश पांडेय, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला व कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना ही पूरी तरह से सक्रिय रहीं। 

बाकी के स्टार प्रचारकों को पार्टी सभी 17 सीटों पर उतार देती तो निश्चित तौर पर उसका लाभ मिलता। दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला व कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें प्रचार के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: ‘लूट लिए देश के 12 लाख करोड़, अब आरक्षण…’, गृह मंत्री ने कहा- भारत में होगा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर