विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में बड़ा फेरबदल करेगी कांग्रेस! तैयार हो रहा सभी का रिपोर्ट कार्ड; कई को मिलेगी नई जिम्मेदारी

Published: Tue, 10 Sep 2024 07:17 PM (IST)

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में है। जल्द ही जिला और शहर ...और पढ़ें

यूपी में बड़ा फेरबदल करेगी कांग्रेस - जागरण ग्राफिक्स
यूपी में बड़ा फेरबदल करेगी कांग्रेस - जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों का बन रहा रिपोर्ट कार्ड
  2. विभिन्न कार्यक्रमों में परखी जा रही है सक्रियता भी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को पूरी तरह से सक्रिय करने के प्रयास में जुटी है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पदाधिकारियों की सक्रियता परखने के साथ ही जल्द उनमें बदलाव की भी तैयारी है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की इस माह 15 सितंबर के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसके बाद जिला व शहर अध्यक्षों में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

लोकसभा चुनाव के दाैरान प्रदेश प्रभारी ने सभी लोकसभा सीटों का दौरा किया था और जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय किए जाने का निर्देश दिया था। प्रदेश अध्यक्ष्र अजय राय ने इसके बाद सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की मासिक समीक्षा बैठकों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की थी।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिला व शहर कमेटियों की सक्रियता भी परखी जा रही है, जिसका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव को भी जिलाें का दौरा कर अपनी-अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था।

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नवंबर 2023 में हुआ था। वर्तमान में 137 जिला व शहर अध्यक्ष नियुक्त हैं। अंबेडकरनगर व बुलंदशहर जिलाध्यक्ष व गोरखपुर शहर अध्यक्ष का पद खाली है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना है कि 40 से अधिक जिला व शहर अध्यक्षों में बदलाव होना है।

इसके साथ ही फ्रंटल संगठनों में भी कुछ बदलाव होने हैं। इसके लिए लोकसभा चुनाव के दौरान वाररूम के माध्यम से जुटाए गया इनपुट को भी आधार बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि सक्रिय व युवा कार्यकर्ताओं को जल्द नई जिम्मेदारियां साैंपी जाएंगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें - 

'कांग्रेस सत्ता में आई तो आरक्षण कर देगी समाप्त', Rahul Gandhi के बयान पर बरसीं मायावती