विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा के प्रांतीय सम्मेलन में मुलायम का प्रतीकात्मक चित्र शिवपाल नदारद

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 06:18 PM (IST)

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में आज पहली बार सपा के आठवें राज्य सम्मेलन में मुलायम का चित्र तो दिखा लेकिन शिवपाल नदारद रहे।

सपा के प्रांतीय सम्मेलन में मुलायम का प्रतीकात्मक चित्र शिवपाल नदारद
सपा के प्रांतीय सम्मेलन में मुलायम का प्रतीकात्मक चित्र शिवपाल नदारद

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में आज पहली बार सपा का राज्य सम्मेलन में मुलायम का चित्र तो दिखा लेकिन शिवपाल नदारद रहे। आठवां सम्मेलन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए कई मायनों में खास है। यह उनकी स्वतंत्र छवि पक्का करने, संगठन कुशलता साबित करने और बदलाव को स्वीकृति देने वाला साबित हुआ। इसमें हर संगठनात्मक कार्य को सलीके से अंजाम दिया गया। राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नरेश उत्तम को दोबारा चुना गया और पार्टी की ओर राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश किए गए।अखिलेश ने लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित किया। 

तस्वीरों में देखें-सपा सम्मेलन और प्रतीकों की दुनिया

मुलायम का जिक्र कर भावुक

सम्मेलन के मंच पर जहां मुलायम सिंह का बड़ा चित्र था, वहीं शिवपाल नदारत थे। मुलायम का जिक्र करते हुए अखिलेश भावुक हो उठे और कहा कि नेता जी हमारे पिता हैं। उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है, उनके आशीर्वाद से हम लोग आगे बढ़ेंगे। नेताजी ने पार्टी ही नहीं समाजवाद को भी आगे बढ़ाया है। नेताजी को कोई नहीं छोड़ सकता। 

तस्वीरों में देखें-विंध्यधाम में उमड़ता आस्था का सैलाब

बिना नाम लिए निशाना साधा

अखिलेश ने अपने चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का नाम लिए बगैर प्रतिनिधियों से कहा कि बनावटी समाजवादियों से सावधान रहें। ऐसे लोगों ने कई बार साजिशें की और एक साजिश में कामयाब भी रहे। हमारी पार्टी बीता विधानसभा चुनाव हार गई लेकिन, अब आगे वह सफल नहीं होंगे। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।