Move to Jagran APP

Positive India: एक लाख लोगों को खाना दे रहा कम्‍युनिटी किचन, भोजन के लिए इन नंबरों पर करें फोन

Positive India निर्धन असहाय श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा कम्‍युनिटी किचन।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 10:31 AM (IST)
Positive India: एक लाख लोगों को खाना दे रहा कम्‍युनिटी किचन, भोजन के लिए इन नंबरों पर करें फोन

 लखनऊ, जेएनएन। Positive India: लॉक डाउन के दौरान कोई भूखा ना सोए इसके लिए प्रशासन शहर के तमाम इलाकों में कम्‍युनिटी किचन चला रहा है, जहां निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक करीब एक लाख लोगों को रोजाना कम्युनिटी किचनों के माध्यम से लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। पूरे शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य स्वयं सेवी संगठन खाना दे रहे हैं-

loksabha election banner

1) नगर निगम जोन 1 : नगर निगम कल्याण मंडपम के द्वारा कामता चौराहा, बौद्ध विहार, रामलीला ग्राउंड, घोड़ा अस्पताल, सिकन्दर बाग़, प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में।

2) नगर निगम जोन 2 : आवास विकास कल्याण मंडपम मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम के द्वारा राजाजीपुरम नाले के किनारे से, अम्बेडकरनगर, मिनी स्टेडियम आदि क्षेत्रों में।

3) नगर निगम जोन 3 : नगर निगम कल्याण मंडपम महानगर के व जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला द्वारा अलीगंज, जयशंकर प्रसाद, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, लाला लाजपतराय, महानगर, विवेकानंद पुरी, फैजुल्लागंज प्रथम, फैजुल्लागंज द्वितीय, फैजुल्लागंज तृतीय, फैजुल्लागंज चतुर्थ, जानकीपुरम प्रथम, जानकीपुरम द्वितीय, डालीगंज, निराला नगर , कदमरसूल आदि क्षेत्रों में।

4) नगर निगम जोन 4 : एलडीए सामुदायिक केंद्र विराट खंड के द्वारा कामता तिराहा, चिनहट तिराहा, फैजाबाद रोड आदि के निकट क्षेत्रों में।

5) नगर निगम जोन 5 : नगर निगम कल्याण मंडपम आनंद नगर द्वारा आगरा एक्सप्रेस वे, कलन्दर खेड़ा, ओशो नगर, दामोदर नगर, ओम नगर, आलमबाग चौराहा, चारबाग, अवध चौराहा आदि क्षेत्रों में।

6) नगर निगम जोन 6 : एलडीए सामुदायिक केंद्र चौक के द्वारा बालागंज, सआदत गंज, दौलतगंज, हैदरगंज, मल्लाही टोला, कश्मीरी मोहल्ला, चौक, आलमनगर, अम्बरगंज, वजीरगंज आदि क्षेत्रों में।

7) नगर निगम जोन 7 : आवास विकास सामुदायिक केंद्र इंदिरा नगर द्वारा पटेल नगर, अमराई गांव, पानी गांव, खुर्रम नगर, किशोरी लाल चौराहा, फरीदी नगर, कल्याणपुर बस्ती, देवा रोड, विकास नगर, मुंशीपुलिया, इंद्रानगर, नंदी विहार, मायावती कालोनी आदि क्षेत्रों में।

8) नगर निगम जोन 8 : नगर निगम कल्याण मंडपम बंगला बाजार के द्वारा मोहान रोड, अम्बेडकर नगर, यहियागंज, मीना बेकरी, यादव चक्की, पाल तिराहा आदि क्षेत्रों में।

400 से अधिक दुकानों से हो रही होम डिलीवरी

लॉक डाउन की अवधि में किसी भी जनपदवासी को आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, फल और सब्जियों की कोई कमी न हो इसके लिए डोर टू डोर डिलीवरी के द्वारा विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर जैसे बिगबाज़ार, इजी डे, स्पेंसर आदि के माध्यम से लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे शहर में करीब चार सौ दुकानें हैं, जिनसे होम डिलीवरी हो रही है।

दवाओं की भी होम डिलीवरी

राशन और दूध के साथ ही दवाओं की भी होम डिलीवरी हो रही है। शहर की सभी मेडिकल स्‍टोर और दुकानें होम डिलीवरी कर रही हैं। प्रशासन ने इनके नंबर भी जारी किए हैं।

साढ़े सात लाख राशन कार्ड धारक, 1300 दुकानें

राजधानी में साढ़े सात लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिनको 1300 सरकारी दुकानों से सरकारी दरों पर राशन वितरित किया जा रहा है। अब प्रशासन की योजना है कि आम लोगों को भी बाजार दर पर यहां सेे राशन उपलब्‍ध कराया जाए।

कालाबाजारी रोकने को नौ टीमें

जरूरी चीजों की कालाबाजारी रोकने और कीमत से अधिक पर सामान बेचने की निगरानी के लिए नौ टीमें बनायी गयी हैं।टीम में प्रशासन, पुलिस, राशन आपूर्ति के साथ बाट माप और वाणिज्‍यकर अधिकारी हैं।

शहर में तीन अस्‍थाई मंडियां खोलने की तैयारी

सब्जियों और फलों की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए प्रशासन ने शहर में कई और जगहों पर मंडियां खोलने के निर्देश दिए हैं। रमाबाई रैली स्‍थल, किसान बाजार, विभूतिखंड और अवध शिल्‍प ग्राम के पास अस्‍थाई मंडिया खोली जाएंगी।

भोजन के लिए इन नंबरों पर करें फोन

  • नगर निगम जोन 1 :- 6389300015
  • नगर निगम जोन 2 :- 6389300009
  • नगर निगम जोन 3 :- 6389300010
  • नगर निगम जोन 4 :- 6389300028
  • नगर निगम जोन 5 :- 6389300036
  • नगर निगम जोन 6 : 6389300018
  • नगर निगम जोन 7 :- 6389300014
  • नगर निगम जोन 8 :- 6389300011
  • मोहनलालगंज तहसील परिसर : 9452035220, 9415795600
  • सरोजनीनगर तहसील परिसर :- 8418056554, 8009963696
  • बक्शी का तालाब तहसील परिसर :- 7007750461, 8112917150
  • मलिहाबाद तहसील परिसर :- 0521 2211038, 9839077716
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित गोमतीनगर विस्तार 8573002177
  •  लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित जानकीपुरम विस्तार 9918001644
  •  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.