Move to Jagran APP

गांधी जयंती पर सम्मानित होंगे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन

जकार्ता एशियाई और गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को सरकार गांधी जयंती दो अक्टूबर को सम्मानित करेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 07:28 AM (IST)
गांधी जयंती पर सम्मानित होंगे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन
गांधी जयंती पर सम्मानित होंगे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन

लखनऊ (जेएनएन)। जकार्ता में हुए एशियाई और गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को सरकार गांधी जयंती दो अक्टूबर को सम्मानित करेगी। इसके लिए अवध शिल्प ग्राम में समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में खिलाडिय़ों को नकद धनराशि प्रदान करेंगे। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले को 50 लाख, रजत पदक वाले को 30 लाख और कांस्य पदक वाले को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे खिलाडिय़ों को राजपत्रित अधिकारी के रूप में नौकरी देने की घोषणा भी की जाएगी।

loksabha election banner

33 राष्ट्रमंडल खिलाड़ियों को सम्मान

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक व दो कांस्य पदक जीते थे। वहीं पैरा खिलाड़ी को कांस्य पदक जीतने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले यूपी के 11 खिलाडिय़ों को भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुए एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण, चार रजत व छह कांस्य पदक जीते हैैं। इन खेलों में  प्रतिभाग करने वाले 33 खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे। स्वर्ण पदक विजेता को 30 लाख

खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में यूपी के 62 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक विजेता को 30 लाख, रजत पदक विजेता को 15 लाख व कांस्य पदक विजेता को दस लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को 5-5 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा,  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहेंगे। 

इन खिलाडिय़ों को मिलेगा सम्मान

राष्ट्रमंडल खेल-2018

स्वर्ण पदक : पूनम यादव (वेट लिफ्टिंग), जीतू राई (शूटिंग) -50 लाख

रजत पदक : सतीश कुमार (बॉक्सिंग), सीमा पुनिया (एथलेटिक-डिस्कस)-30 लाख

कांस्य पदक- दिव्या काकरान (कुश्ती), रवि कुमार ( शूटिंग), सचिन चौधरी (पैरा पावर लिफ्टिंग) -15 लाख 

प्रतिभाग : विपिन कसाना (एथलेटिक्स), बरखा सोनकर (बास्केटबाल), आशीष कुमार (जिमनास्टिक), ललित कुमार उपाध्याय (हाकी), वंदना कटारिया (हाकी), मो. शिराज शेख (शूटिंग), मो. असब (शूटिंग), सीमा तोमर (शूटिंग), सानिया शेख (शूटिंग), वंदना गुप्ता (भारोत्तोलन), पूर्णिमा पांडेय ( वेट लिफ्टिंग)। 

एशियाई खेल-2018

स्वर्ण : सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)-50 लाख

रजत : सुधा सिंह (स्टीपलचेज), शार्दूल विहान (निशानेबाजी)-30 लाख,  

टीम रजत : वंदना कटारिया (हाकी ), राकेश कुमार (घुड़सवारी )-15 लाख

कांस्य : सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), दिव्या काकरान (कुश्ती), संतोष कुमार (वुशू)-15 लाख, 

टीम कांस्य : रवि कुमार (निशानेबाजी मिक्स), राहुल चौधरी (कबड्डी), ललित कुमार उपाध्याय (हाकी)-10 लाख

प्रतिभाग : चिंता यादव (एथलेटिक्स), सरिता, अन्नू रानी, शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स), शिराज शेख, अखिल श्योरान, शिवम शुक्ला, सीमा तोमर (निशानेबाजी), राहुल दुबे, इंदु गुप्ता, मंजुला पाठक, ज्योति शुक्ला, सचिन, खिला देवी (हैैंडबाल), मनु अत्री (बैडमिंटन), अक्षत कुमार, अरविंद सिंह (रोइंग) कमलेश शुक्ला, नमिता सेठ (सॉफ्ट टेनिस), संदीप तोमर (कुश्ती), विजय कुमार यादव (जूडो), आशीष कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, गौरव कुमार, (जिम्नास्टिक), मनीषा कनौजिया, डॉली श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, खुशबू कनौजिया (सेपक टाकरा), विश्वास (तीरंदाजी), हरिमोहन सिंह (गोल्फ), गौरव तोमर, प्रकांत शर्मा (कैनोइंग), अरुण कुमार सिन्हा (ब्रिज)-पांच लाख रुपये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.